---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaalchakra: सेहत, रिश्ते, कामकाज और आर्थिक स्थिति के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन सेहत, रिश्ते, कामकाज और आर्थिक स्थिति आदि के लिहाज से आपका कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें 22 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार का कालचक्र।

---विज्ञापन---

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का उल्लेख किया गया है, जो एक तय समय में राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं। जब भी ग्रहों की चाल बदलती है तो उसका प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर राशिफल तैयार किया जाता है। राशिफल में बताया जाता है कि व्यक्ति के लिए आने वाला समय कैसा होगा। किन-किन मामलों में उसे लाभ होगा और किस कारण व्यक्ति परेशान रहेगा।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 22 अप्रैल 2025 का दिन सेहत, रिश्ते, कामकाज और आर्थिक स्थिति के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। साथ ही आपको आज के दिन का अपना उपाय, शुभ अंक और लकी रंग भी जानने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

  • आर्थिक स्थिति- आज आपका बजट बिगड़ सकता है।
  • कामकाज- ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है।
  • रिश्ते- परिवार के बच्चों का खास ध्यान रखें।
  • सेहत- पुरानी बीमारी की वजह से परेशान हो सकते हैं।
  • सावधानी- गुस्सा बिल्कुल न करें।
  • शुभ उपाय- सूर्य मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- चॉकलेटी

वृषभ राशि

  • आर्थिक स्थिति- शेयर बाजार में निवेश बिल्कुल न करें।
  • कामकाज- नई नौकरी के लिए कॉल आ सकता है।
  • रिश्ते- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
  • सेहत- सिर दर्द से परेशान रहेंगे।
  • सावधानी- जल्दबाजी में कोई प्रॉपर्टी न खरीदें।
  • शुभ उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • शुभ अंक- 4
  • शुभ रंग- ग्रे

मिथुन राशि

  • आर्थिक स्थिति- पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है।
  • कामकाज- प्रमोशन मिलने का योग है।
  • रिश्ते- पिता के साथ कुछ अनबन हो सकती है।
  • सेहत- मां की सेहत बिगड़ सकती है।
  • सावधानी- ऑनलाइन स्कैम से खुद को बचाएं।
  • शुभ उपाय- जरूरतमंद लोगों को पानी पिलाएं।
  • शुभ अंक- 5
  • शुभ रंग- नारंगी

कर्क राशि

  • आर्थिक स्थिति- सट्टेबाजी से दूर रहें वरना पैसा बर्बाद हो सकता है।
  • कामकाज- नए लोगों के साथ काम करना पड़ सकता है।
  • रिश्ते- वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं।
  • सेहत- मानसिक तनाव से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
  • सावधानी- बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें।
  • शुभ उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
  • शुभ अंक- 9
  • शुभ रंग- फिरोजी

सिंह राशि

  • आर्थिक स्थिति- बीमारी पर खर्च होगा, जिसके कारण परेशान रहेंगे।
  • कामकाज- काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।
  • रिश्ते- ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
  • सेहत- घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
  • सावधानी- नई योजना में निवेश करने से बचें।
  • शुभ उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- मैरून

यदि आप अन्य 7 राशि के आज के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 22, 2025 10:51 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola