Love Rashifal 19 August 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त 2025 को हनुमान जी और मंगल देव को समर्पित मंगलवार का दिन है, जिस दिन भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि रहेगी। साथ ही आद्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, वज्र योग, सिद्धि योग, बालव करण और कौलव करण का संयोग बन रहा है। चलिए अब जानते हैं 19 अगस्त 2025 का दिन 12 राशियों के लिए प्यार और रोमांस के लिहाज से कैसा रहेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित मेष राशि के जातकों के प्रियतम को किसी जरूरी काम के चलते शहर से बाहर जाना पड़ सकता है, जिस कारण आपको उनके साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। हाल के दिनों में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है, उनका साथी से किसी अन्य व्यक्ति के कारण झगड़ा हो सकता है।
उपाय- शिव मंदिर जाकर पूजा करें और चीनी का दान करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातकों की लव लाइफ में पुराने विवादों के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी। आपके साथी का आप पर विश्वास भी कम हो सकता है। जबकि सिंगल वृषभ राशि के जातकों का भाई से झगड़ा होगा।
उपाय- कृष्ण जी और राधा रानी की सुबह-शाम पूजा करें। साथ ही उन्हें मोर पंख अर्पित करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक पूरे दिन साथी संग फोन पर बात करेंगे, जिससे आपका रिश्ता महकता रहेगा। मिथुन राशि के विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही उन्हें तुलसी के पत्ते अर्पित करें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
कर्क राशि के विवाहित जातक गुस्से में अपने साथी को कुछ ज्यादा ही अपशब्द बोल देंगे, जिस कारण कई दिनों तक आपको उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, सिंगल लोग पुराने दोस्तों के साथ सुकून के पल बिताएंगे।
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें और उनके नाम का जाप करते हुए मिठाई का दान करें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातकों की साथी संग दूरी बढ़ेगी और घर में क्लेश होगा। जबकि सिंगल सिंह राशि के लोगों के लिए किसी परिचित घर से शादी का रिश्ता आ सकता है।
उपाय- लाल रंग की चुनरी का दान करें।
ये भी पढ़ें- Video: 31 अगस्त तक इस राशि के लोगों को रहना है सतर्क, ग्रहों के अशुभ योग से जीवन में मचेगी उथल-पुथल
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
कन्या राशि के विवाहित जातकों के ऊपर जिम्मेदारियों का भार रहेगा, जो कि तनाव का कारण बनेगा। ऐसे में आप अपने साथी से बात करेंगे तो अच्छा रहेगा।
उपाय- हरे रंग के कपड़ों का दान करें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
विवाहित तुला राशि के जातक जीवनसाथी के साथ आराम व उल्लास भरे पल व्यतीत करेंगे, जिससे आपका और उनका मानसिक तनाव कम होगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने साथी को दरकिनार न करें, नहीं तो आप दोनों के बीच दूरियां लगातार बढ़ती जाएंगी।
उपाय- शाम के समय पानी का दान करें। साथ ही राधा रानी और कृष्ण जी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
सिंगल वृश्चिक राशि के जातकों का रिश्ता किसी करीबी दोस्त से घरवालों के आशीर्वाद से मंगलवार को तय हो सकता है। विवाहित जातकों के घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा, जिस कारण आपको अपने जीवनसाथी से अकेले में बातचीत करने का अवसर नहीं मिलेगा।
उपाय- राधा रानी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
पुराने विवाद एक बार फिर धनु राशि के विवाहित जातकों के दाम्पत्य जीवन का आनंद खराब कर सकते हैं। सिंगल जातकों के जीवन से जुड़ा कोई जरूरी फैसला उनके पिता ले सकते हैं, जो कि आपके हित में होगा।
उपाय- हनुमान जी को मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही उनकी सच्चे मन से सुबह-शाम पूजा करें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित मकर राशि के जातकों का मूड अच्छा रहेगा। काफी समय बाद जीवनसाथी से दिल की बातें करेंगे, जिससे दोनों को खुशी मिलेगी। इसके अलावा मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति की सहायता करें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
जिन कुंभ राशि के जातकों की जल्द शादी होने वाली है, उनका मूड दिनभर खराब रहेगा। इसके अलावा साथी से बात करने का भी मन नहीं करेगा। जबकि विवाहित जातकों का दिन रोजाना की तरह प्यार के मामले में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।
उपाय- सुबह-शाम मंगल देव की पूजा करें। साथ ही मूंग की दाल का दान करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
मीन राशि के विवाहित जातक अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय दे पाएंगे, जिससे उन्हें बेहद खुशी होगी। जो सिंगल जातक प्यार की तलाश में हैं, उन्हें 19 अगस्त 2025 को उसमें पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है।
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें और लाल रंग के कपड़ों का दान करें।
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar: 23 सितंबर से पहले 3 राशियों के मालामाल होने के योग, राहु के नक्षत्र में गोचर करेंगे मंगल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
24 mins agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines