Mangal Gochar: 23 सितंबर से पहले 3 राशियों के मालामाल होने के योग, राहु के नक्षत्र में गोचर करेंगे मंगल

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल 23 सितंबर 2025 को नक्षत्र गोचर करेंगे। इस बार वो राहु के नक्षत्र स्वाती में कदम रखेंगे। चलिए जानते हैं मंगल गोचर के सही समय और उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में जिन्हें इससे लाभ होने के योग हैं।

Mangal Gochar

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Mangal Gochar 2025: समय-समय पर प्रत्येक ग्रह की गति और स्थान में परिवर्तन होता है, जिसका सीधा असर हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। साथ ही प्रकृति में भी बदलाव देखने को मिलता है। ज्योतिष दृष्टि से देखें को सितंबर का महीना महत्वपूर्ण है क्योंकि इस अवधि में कई जरूरी ग्रहों का एक से ज्यादा बार गोचर हो रहा है। ग्रहों के सेनापति खुद तीन बार राशि गोचर करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 सितंबर 2025 को देर रात 9 बजकर 8 मिनट पर मंगल देव राहु के नक्षत्र स्वाती में गोचर करेंगे। इस दौरान मंगल तुला राशि में मौजूद होंगे। हालांकि इस वक्त मंगल कन्या राशि में संचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

मंगल के इस बदलाव से कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खासकर साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि से संबंधित मामले, रक्त से जुड़ी परेशानी, भाई से रिश्ता और क्रोध आदि समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। चलिए जानते हैं किन तीन राशियों को 23 सितंबर 2025 से पहले मंगल गोचर के सकारात्मक प्रभाव के कारण लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

मंगल के इस गोचर से वृषभ राशिवालों के साहस में वृद्धि होगी। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और रिश्तों में सुधार होगा। छात्रों को आने वाले दिनों में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा, जो आपके करियर को सही दिशा देगा। कारोबारियों और दुकानदारों को पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी, जिसके बाद आप अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। सेहत का साथ मिलने के कारण उम्रदराज जातक ऊर्जावान महसूस करेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

ग्रहों के सेनापति मंगल के साथ के कारण कर्क राशिवालों को मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग करियर में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें किसी उच्च इंसान का साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। उम्रदराज जातकों को अचानक पुराने निवेश से बहुत ज्यादा लाभ होगा। इसके अलावा युवाओं को अचानक अपार धन मिलने के कारण किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि

मंगल का ये गोचर कुंभ राशिवालों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। पहले के मुकाबले आप खुद को और अच्छे से समझ पाएंगे। उम्रदराज जातक परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे तो उनकी सेहत में काफी सुधार होगा। किसी पुरानी संपत्ति को लेकर घर में विवाद चल रहा है तो उसका हल निकलेगा। कारोबारियों का भाई से रिश्ता मजबूत होगा। विवाहित जातकों के क्रोध में कमी आएगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव रिश्तों पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ