Love Rashifal 17 June 2025: ज्योतिष शास्त्र में प्रीति योग का खास महत्व है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में प्रेम और खुशी बढ़ती है। चंद्रमा और शुक्र ग्रह के किसी राशि या भाव में साथ आने से व एक-दूसरे पर दृष्टि पड़ने से प्रीति योग का निर्माण होता है। जब-जब प्रीति योग बनता है तो उसका शुभ प्रभाव कहीं न कहीं कई राशियों की लव लाइफ पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 17 जून 2025 को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। इस दौरान चन्द्रमा कुंभ राशि में संचार करेंगे। जबकि राहुकाल दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। मंगलवार को प्रीति योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव सुबह 9 बजकर 34 मिनट से लेकर देर रात तक 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं 17 जून 2025 के प्रेम राशिफल के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित जातकों का दिन रोमांटिक रहने वाला है। शाम बाद जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं, जिसे पाकर आपको बेहद खुशी होगी। अविवाहित जातकों का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है। रिश्तेदारों से अनबन होगी।
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें और बंदरों को चने खिलाएं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 26
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- गलत भाषा का इस्तेमाल न करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
हाल के दिनों में जो लोग नए रिश्ते में बंधे हैं, उन्हें अपने पार्टनर के साथ दोपहर बाद यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा। जिन लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, उनका दिन घरवालों के साथ व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और बातचीत करने का मौका नहीं मिलेगा।
- उपाय- चंदन का दान करें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 09
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- कटु शब्दों का उपयोग न करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
प्रीति योग के प्रभाव से विवाहित जातकों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल जातक किसी ऐसे दोस्त की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जो उन्हें काफी पसंद करते हैं।
- उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 26
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
प्रीति योग के प्रभाव से कपल के बीच की दूरियां कम होंगी और जीवनसाथी से कई सरप्राइज भी मिल सकते हैं। लंबे इंतजार के बाद सिंगल जातकों की उनके सच्चे प्यार से 17 जून 2025 को मुलाकात हो सकती है।
- उपाय- पानी का दान करें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 29
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- गुस्से को कंट्रोल करें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
पुरानी बातें एक बार भी कपल के बीच झगड़े का कारण बन सकती हैं। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। जो लोग अविवाहित हैं, उनका मन परेशान रहेगा। किसी पुराने दोस्त से झगड़ा भी हो सकता है।
- उपाय- हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 08
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- किसी का अनादर न करें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
सिंगल जातक पुराने दोस्तों के साथ खुशी के पल साझा करेंगे। ये दिन विवाहित जातकों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पार्टनर से लड़ाई न करें और संवाद बनाए रखने का प्रयास करें।
- उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- गुस्सा करने से बचें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
विवाहित जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा है। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे और अपनी शादीशुदा जिंदगी को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। अविवाहित जातकों को पूरे दिन घर के काम के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण तबीयत भी खराब हो सकती है।
- उपाय- बजरंग बली की पूजा करें और उन्हें मिठाई का भोग लगाएं।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 25
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित जातकों की लाइफ में तीसरे व्यक्ति के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी। किसी की दखलअंदाजी के कारण आप और आपके साथी के बीच दूरियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोगों के लिए किसी पड़ोसी के घर से रिश्ता आ सकता है।
- उपाय- घर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 03
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित जातकों के लिए ये समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पार्टनर से संवाद की कमी के कारण मन उदास रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए उनके भाई के किसी दोस्त का रिश्ता आ सकता है।
- उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
- शुभ रंग- ग्रीन
- शुभ अंक- 27
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- जल्दबाजी में घर से बाहर न निकलें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित जातकों को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। किसी पुरानी बात को लेकर जीवनसाथी नाराज होगा। इसके अलावा ससुरालवालों से भी विचारों के मतभेद हो सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके खुशी होगी।
- उपाय- घर में सुबह-शाम सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- स्वभाव में नरमी लाएं।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
विवाहित जातक रात में अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे और नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। यात्रा के दौरान अविवाहित लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है, जिसे आगे बढ़ाना सही नहीं रहेगा।
- उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 02
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- किसी से वाद-विवाद न करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
अगर आप सिंगल हैं और मंगलवार को लंबी यात्रा कर रहे हैं तो उस दौरान बेहद सावधान रहें। जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास न करें। विवाहित जातकों के रिश्ते में प्यार और विश्वास की कमी के कारण गलतफहमियां उत्पन्न होंगी।
- उपाय- बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
- शुभ रंग- हल्का नीला
- शुभ अंक- 19
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- बाहर का खाना खाने से बचें।
ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
13 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
18 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines