Love Rashifal 17 July 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 जुलाई को शाम 07 बजकर 09 मिनट तक श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल दोपहर में 02 बजकर 12 मिनट से लेकर 03 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल 03 बजकर 39 मिनट तक रेवती रहेगा, जिसके बाद अश्विनी का आरंभ होगा। इस बीच सुबह 09 बजकर 28 मिनट तक अतिगण्ड योग रहेगा, जिसके बाद सुकर्मा योग का आरंभ होगा।
जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित गुरुवार के दिन सुबह 08 बजकर 07 मिनट तक विष्टि करण रहेगा, जिसके बाद बव और बालव का आरंभ होगा। हालांकि इस दिन 9 ग्रहों में से किसी भी एक ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। चलिए अब जानते हैं गुरुवार को अतिगण्ड और सुकर्मा योग का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित जातक किसी जरूरी मसले पर जीवनसाथी के साथ चर्चा करेंगे, जिसका समाधान आप दोनों के हित में आएगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनके लिए किसी करीबी दोस्त के घर से रिश्ता आने का योग है।
- शुभ अंक- 03
- शुभ रंग- पीला
- लकी दिशा- अग्नि कोण
- उपाय- चने की दाल का दान करें।
- सावधानी- रिश्तों में गलतफहमी को उत्पन्न न होने दें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातक किसी भी तरह का फैसला लेने से बचें। अपने साथी की सलाह के बिना कोई काम न करें। अन्यथा आप दोनों के बीच निकटता आने की जगह दूरियां बढ़ेंगी। अगर आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी जिंदादिल इंसान की एंट्री हो सकती है।
- शुभ अंक- 05
- शुभ रंग- हरा
- लकी दिशा- ईशान कोण
- उपाय- पीले रंग के कपड़ों का दान करें।
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
विवाहित जातकों को अपने प्रिय के साथ गहन चर्चा और नए विचारों का आदान-प्रदान करने से खुशी मिलेगी। सिंगल लोगों के लिए ये दिन खास रहेगा। आप किसी अनजान व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
- शुभ अंक- 13
- शुभ रंग- नारंगी
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- पीले रंग की मिठाई का दान करें।
- सावधानी- डाइट पर ध्यान दें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
सिंगल जातक यदि किसी को पसंद करते हैं तो अपने दिल की सुनें और उनसे बातचीत करें। विवाहित कपल के प्रेम जीवन में एक नया और रोमांटिक मोड़ आएगा, जिससे रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
- शुभ अंक- 11
- शुभ रंग- संतरी
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- 07 केले का दान करें।
- सावधानी- बाहर का खाना खाने से बचें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातकों का प्रेम जीवन गहराई और तीव्रता से भरा रहेगा। साथी के साथ खुलकर संवाद करने से खुशी होगी। सिंगल जातक नए रिश्ते में कदम रखने से पहले अच्छे से विचार कर लें और पार्टनर को जानने की कोशिश करें।
- शुभ अंक- 09
- शुभ रंग- भूरा
- लकी दिशा- अग्नि कोण
- उपाय- पीले चंदन का दान करें।
- सावधानी- अकेले हवाई यात्रा करने से बचें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: कर्क संक्रांति पर चंद्र का गोचर, इन 3 राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियां
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
जिन लोगों के रिश्ते में परेशानियां चल रही हैं, वो अपने साथी से खुलकर बात करें और उनके साथ वक्त बिताएं। सिंगल जातक यदि अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं तो उनसे अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें।
- शुभ अंक- 17
- शुभ रंग- काला
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- हल्दी का दान करें।
- सावधानी- गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
विवाहित जातक अपने साथी से खुलकर बात करें और हर समस्या का समाधान तलाशने का प्रयास करें। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। साथी से अपने विचारों और भावनाओं को साझा करें।
- शुभ अंक- 02
- शुभ रंग- लाल
- लकी दिशा- ईशान कोण
- उपाय- विष्णु जी की पूजा करें।
- सावधानी- चुगली न करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
जिन लोगों के रिश्ते में गलतफहमियां रोजाना बढ़ती जा रही हैं, वो अपने साथी से अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। उम्मीद है कि आप दोनों के बीच आए मतभेद खत्म हो जाएंगे। सिंगल लोगों का दिन सामान्य रहेगा।
- शुभ अंक- 18
- शुभ रंग- गुलाबी
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- चने की दाल का शाम के समय दान करें।
- सावधानी- गुरु के बारे में गलत शब्द न बोलें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित जातक अपने साथी के साथ खुशी के पल बिताने की कोशिश करें, जिससे आपका रिश्ता मजबूत हो। जो लोग सिंगल हैं, वो किसी कारण पूरे दिन परेशान रहेंगे।
- शुभ अंक- 12
- शुभ रंग- पिंक
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- पीले चंदन का दान करें।
- सावधानी- बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित जातकों का साथी उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करेगा, जिससे गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा, बल्कि घरवालों से झगड़ा होगा।
- शुभ अंक- 22
- शुभ रंग- नीला
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- विष्णु जी की मूर्ति घर में स्थापित करें।
- सावधानी- केले न खाएं।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
जिन लोगों को अपने साथी से बातचीत करने का वक्त नहीं मिल रहा है, वो गुरुवार को समय जरूर निकालें और उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएं। अन्यथा आप दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रह पाएंगे।
- शुभ अंक- 08
- शुभ रंग- ग्रे
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- विष्णु मंत्र का 108 बार जाप करें।
- सावधानी- घर में पोछा न लगाएं।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित मीन राशिवालों के रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी। छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से खटपट होगी। हालांकि ज्यादा चिंता करने के कारण तबीयत भी खराब हो सकती है। सिंगल लोग मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस नहीं करेंगे।
- शुभ अंक- 04
- शुभ रंग- ग्रीन
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- पीले चावल का दान करें।
- सावधानी- कपड़े धोने से बचें।
ये भी पढ़ें- Kark Sankranti 2025: आज इन 3 उपायों से सूर्य को करें खुश, बढ़ेगा मान-सम्मान और मजबूत होगा भाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
17 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
22 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines