Love Rashifal 10 December 2024: आज का दिन कई राशियों के जातकों के लिए यादगार रहने वाला है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही वरीयान योग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव आज कई राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। हालांकि कुछ अन लकी राशियां ऐसी भी हैं, जिनको इससे परेशानी होगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ये योग आपके लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 10 दिसंबर का लव राशिफल।
मेष राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में गहराई आएगी। इसके अलावा आपका पार्टनर आपको कहीं बाहर लेकर भी जा सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि
अगर आपकी शादी हो चुकी है या आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन आपका यादगार रहेगा। पूरा दिन सोलमेट के साथ बिताएंगे, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। आपसी प्रेम बढ़ने से वृषभ राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
बीते कई समय से यदि आपके रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं, तो उस बारे में पार्टनर से बात करें। लड़ाई को अनदेखा करने से रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा जल्द आपका रिश्ता भी टूट सकता है। सिंगल जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं है, जिसके कारण शादी का योग नहीं बन रहा है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 8
कर्क राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने प्रिय के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। इससे आपके पार्टनर की सेहत में सुधार होगा। इसके अलावा आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। सिंगल जातकों की दिन खत्म होने से पहले किसी खास शख्स से दोस्ती हो सकती है। समय के साथ ये दोस्ती प्यार में भी बदल सकती है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4
सिंह राशि
विचार न मिलने के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण दिनभर सिर दर्द की समस्या बनी रहेगी। इसके अलावा घर का माहौल भी तनावभरा रहेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 9
कन्या राशि
बीते कुछ समय से यदि आपके और पार्टनर के बीच परिस्थिति अनुकूल नहीं है, तो इस बारे में उनसे बात करने के लिए दोपहर बाद का समय शुभ रहेगा। खुलकर उनके सामने अपनी बातों और भावनाओं को व्यक्त करें, इससे आप दोनों के बीच आई गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3
तुला राशि
जिन लोगों की शादी हो चुकी है या जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका पार्टनर से विवाद हो सकता है। किसी बात को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनके लिए उनके मामा शादी का रिश्ता लेकर आ सकते हैं।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए यादगार रहने वाला है। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल जातकों के लिए शादी का रिश्ता सामने से आ सकता है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 1
धनु राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टनर संग नजदीकियां बढ़ेंगी, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। इसके अलावा पार्टनर आपको सरप्राइज में आपकी कोई मनचाही चीज भी दे सकता है। सिंगल जातकों के लिए उनका दूर का कोई रिश्तेदार शादी का रिश्ता लेकर घर पर आ सकता है।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 8
मकर राशि
सिंगल जातक ऑफिस में यदि किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो उनसे अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए मंगलवार का दिन शुभ है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की लव लाइफ में खुशियां बरकरार रहेंगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4
कुंभ राशि
कुंडली में मौजूद ग्रह गोचर का सकारात्मक प्रभाव शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। मूवी डेट पर जाने का प्लान दोपहर से पहले बन सकता है। साथ में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
मीन राशि
जो लोग हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जातक आज का पूरा दिन ऑफिस की जगह साथी के साथ घर पर बिताएंगे। साथ में समय बिताने से कपल के बीच चल रही परेशानियां दूर होंगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 8
ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines