हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: जून के पहले दिन इस 1 राशिवालों को मिलेगा अपना पहला प्यार, शादीशुदा कपल के बीच बढ़ेगा प्यार

यदि आप जानना चाहते हैं कि जून माह का पहला दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें 1 जून 2025 का लव राशिफल। साथ ही आपको रविवार के दिन के अपने शुभ उपाय भी पता चलेंगे।

विज्ञापन
लव राशिफल 1 जून 2025

Love Rashifal 1 June 2025: जून माह का पहला दिन हर दृष्टि से खास है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 1 जून 2025 को शाम 7 बजकर 59 मिनट तक ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। जबकि शाम में राहुकाल 05 बजकर 24 मिनट से लेकर 07 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।

रविवार को ध्रुव योग और व्याघात योग का संयोग बनने के साथ-साथ चंद्र ग्रह का भी गोचर हो रहा है। 1 जून 2025 को देर रात 09:36 मिनट पर चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे। चलिए अब जानते हैं चंद्र गोचर का रविवार को मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

विवाहित जातकों के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। उम्मीद है कि जीवनसाथी आपकी बातों को समझेंगे और रिश्ते को समय देंगे। अविवाहित लोगों के लिए जून माह के पहले दिन शादी का रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन
  • उपाय- शिव जी की पूजा करें।
  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 05
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- चौराहे को पार करते समय सावधान रहें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

आपका पार्टनर आपसे मूवी देखने जाने की इच्छा जाहिर कर सकता है। यदि आप उनके साथ मूवी देखने जाते हैं तो अच्छा रहेगा। शाम में उनके साथ ढेरों बातें करेंगे, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। सिंगल लोगों का दिन बोरिंग रहेगा।

  • उपाय- काले चने का दान करें।
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 28
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- किसी अनजान व्यक्ति से खाने की चीज न लें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

नवविवाहित लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बेजवजह साथी पर गुस्सा न करें। अन्यथा पूरा दिन तनावपूर्ण रहेगा। जिन जातकों की शादी को कई साल हो गए हैं, उनका दिन रोजाना की तरह सामान्य रहेगा। दिनचर्या में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
  • उपाय- सफेद कुत्ते को रोटी खिलाएं।
  • शुभ रंग- सुनहरा
  • शुभ अंक- 20
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- तेज स्पीड में बाइक न चलाएं।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

हाल में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, वो साथी संग डेट पर जाएं। उनके साथ समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा और सुखद अहसास होगा। विवाहित जातकों का दिन प्यार के मामले में लकी नहीं रहेगा। किसी न किसी कारण कपल अपने-अपने काम में बिजी रहेंगे।

  • उपाय- विवाहित महिलाओं को चीनी का दान करें।
  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 07
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- बेवजह किसी से पंगा न लें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित लोगों के लिए जून का पहला दिन शुभ है। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अविवाहित जातकों के वेतन वृद्धि की संभावना है। लेकिन प्यार में सफल होने के योग नहीं हैं।

विज्ञापन
  • उपाय- गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 03
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- किसी का अपमान न करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

सिंगल जातकों को जून माह के पहले दिन अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। जिन जातकों का विवाह हो चुका है या जो लोग किसी के साथ रिश्ते में हैं, उनके लिए ये दिन खुशियां लेकर आएगा। उम्मीद है कि मूवी डेट या कैंडल लाइट डिनर का प्लान बनेगा।

  • उपाय- तांबे के बर्तन का दान करें।
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 10
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- रिश्तों में स्थिरता और गहराई लाएं।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

विवाहित जातकों को अपने रिश्ते में अधिक लचीलापन लाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। सिंगल जातक समझदारी से काम लें और प्यार के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।

विज्ञापन
  • उपाय- शाम के समय घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 01
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- बात-बात पर गुस्सा न करें।

ये भी पढ़ें- सुंदर, सुशील और गुणवान जीवनसाथी की ख्वाहिश होगी पूरी, अपनाएं प्रेमानंद महाराज का ये उपाय

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

सिंगल जातक अपने दिल की बात कहने में सफल रहेंगे, लेकिन सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना कम है। विवाहित जातकों की प्रेमी और घरवालों से खटपट हो सकती है। इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।

विज्ञापन
  • उपाय- मौसमी सब्जियों का दान करें।
  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 19
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- समझदारी से काम लें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

यदि आप मन ही मन किसी दोस्त को पसंद करते हैं तो इस बारे में किसी भी व्यक्ति को न बताएं। नहीं तो दोस्तों के बीच आप मजाक का पात्र बन सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवन में चल रहा तनाव कम होगा और जीवनसाथी को अपनी गलती का अहसास होगा।

  • उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 28
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- नम्रता से काम लें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

सिंगल जातक यदि अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए जून माह का पहला दिन अनुकूल है। विवाहित जातक और लव रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें और खुलकर उनके साथ बातचीत करें।

विज्ञापन
  • उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप करें।
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 18
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

विवाहित कुंभ राशि के लोगों के रिश्ते में सामंजस्य और संतुलन का तालमेल बना रहेगा। साथी के साथ खुलकर बातचीत करें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सिंगल जातकों को गंभीर चोट लग सकती है। इसलिए हर चीज को लेकर सावधान रहें।

  • उपाय- मौसमी फलों का दान करें।
  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 10
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- किसी की बातों में न आएं।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

शादीशुदा जातकों के रिश्ते में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। उम्मीद है कि घर पर ही आप अपने साथी के साथ सुनहरे पल बिताएंगे। सिंगल जातकों की कुंडली में विवाह का योग जून माह के पहले दिन नहीं है। इसलिए बेवजह भागदौड़ न करें।

विज्ञापन
  • उपाय- पानी का दान करें।
  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 1
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- रिश्तों को लेकर सजग रहें।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: जून माह के पहले दिन इन 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, चंद्र करेंगे सिंह राशि में गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola