हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: रविवार को सूर्य-चंद्र करेंगे नक्षत्र गोचर, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

Love Rashifal 06 July 2025: लव राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को ये पता चल सकता है कि आने वाले समय में उनका प्रेम जीवन कैसा रहेगा। लव लाइफ में कोई बड़ी परेशानी आएगी या नहीं? इस बारे में भी पता चल सकता है। चलिए अब जानते हैं 06 जुलाई 2025, वार रविवार के लव राशिफल और उपायों के बारे में।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 06 July 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 06 जुलाई को देर रात 09 बजकर 15 मिनट तक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा। नक्षत्र की बात करें तो इस दिन देर रात 10 बजकर 41 मिनट तक विशाखा रहेगा, जिसके बाद अनुराधा का आरंभ होगा। जबकि शाम में राहु काल 05 बजकर 32 मिनट से लेकर 07 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

रविवार को साध्य योग और शुभ योग का निर्माण होने के साथ-साथ सूर्य और चंद्र ग्रह का गोचर भी हो रहा है। प्रात: काल 05 बजकर 55 मिनट पर सूर्य देव पुनर्वसु नक्षत्र में और दोपहर में 4 बजे चंद्र देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि सूर्य और चंद्र गोचर का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 06 जुलाई 2025, वार रविवार का प्रेम राशिफल।

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

ऑनलाइन किसी से सिंगल जातकों की मुलाकात हो सकती है। लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका मूड खराब रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा होगा, जिसके कारण उन्हें ठेस पहुंचेगी।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- ग्रीन
  • शुभ अंक- 16
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- सूर्य यंत्र का दान करें।
  • सावधानी- उधारी में कोई चीज न खरीदें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

विवाहित जोड़ों को अपने साथी की भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करना होगा। अन्यथा रविवार को एक बार फिर घर में क्लेश होगा। अविवाहित लोग पूरे दिन किसी न किसी कार्य में फंसे रहेंगे, जिसके कारण दोस्तों से मिलने का प्लान भी कैंसिल करना पड़ेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 13
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- सूर्य यंत्र की पूजा करें।
  • सावधानी- बड़ा निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह लें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

जिन जातकों की लव लाइफ में सब कुछ सही नहीं चल रहा है, उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जल्द यदि कोई कदम नहीं उठाया तो उनका साथी उनसे अलग होने का फैसला कर सकता है। सिंगल लोगों की सच्चे प्यार की तलाश 06 जुलाई को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 17
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें।
  • सावधानी- जल्दबाजी में जमीन का सौदा न करें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

सिंगल जातकों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। विवाहित जोड़ों के लिए ये दिन अच्छा नहीं रहेगा। पूरे दिन किसी न किसी कारण भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसकी वजह से थकान रहेगी और जीवनसाथी से बात करने का अवसर नहीं मिलेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 12
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- हरी सब्जियों का दान करें।
  • सावधानी- मसालेदार चीजों को खाने से बचें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

सिंह राशि के जातक यदि अपने जीवनसाथी के साथ खुश नहीं हैं तो इस बारे में उनसे बात करें। उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताएं। उम्मीद है कि वो आपकी भावना को समझेंगे और गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। सिंगल जातकों को नए दोस्त बनाने के अवसर मिलेंगे, लेकिन अपनी सुरक्षा पर सबसे पहले ध्यान दें।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 15
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- फलों का दान करें।
  • सावधानी- योगा करना न भूलें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

हाल के दिनों में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, उन्हें अपने साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने का मौका मिलेगा। विवाहित जोड़ों के बीच झगड़ा होने की संभावना अधिक है।

  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 19
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- सेब का दान करें।
  • सावधानी- शब्दों में नरमी लाएं।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

विवाहित जातकों का साथी के साथ विचारों का टकराव होगा। यदि सही समय पर आपने इस समस्या का समाधान नहीं तलाशा तो आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जाएंगी। सिंगल लोगों का दिन प्यार के अलावा हर मामले में खास रहेगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 13
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- चावल का दान करें।
  • सावधानी- सोच-समझकर निर्णय लें।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

जो लोग अविवाहित हैं, उनके जीवन में ड्रीम बॉय की एंट्री होगी। जीवनसाथी के साथ संवाद में रहने और उनकी भावनाओं को समझने के कारण विवाहित जातकों का दिन बढ़िया रहेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 10
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- चावल से बनी खीर का दान करें।
  • सावधानी-  गैर जरूरी यात्राओं से बचें।

ये भी पढ़ें- Neptune Planet: वरुण की वक्री चाल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, 159 दिन में दूर होंगी सभी परेशानियां

विज्ञापन

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

हाल के दिनों में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, उन्हें नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। जिन लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, उनके रिश्ते में प्यार और आकर्षण बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 19
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- पीपल के पेड़ी की पूजा करें।
  • सावधानी- संपत्ति का सौदा न करें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

जो लोग लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। रिश्ता खराब हो सकता है। रविवार को विवाहित जोड़ों के बीच समझदारी और प्यार बढ़ेगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 21
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- धन का दान करें।
  • सावधानी- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

जिन लोगों का रिश्ता टूट चुका है और वो अपने लिए साथी की तलाश कर रहे हैं, उनकी पारिवारिक समारोह में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने और उनके साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- तांबे के लोटे का दान करें।
  • सावधानी- अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

हाल के दिनों में जो लोग रिश्ते में बंधे हैं, उनके जीवन में तीसरे व्यक्ति के कारण परेशानियां बनी रहेंगी। वहीं जिन लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, सूर्य और चंद्र देव की कृपा से उनके जीवन में एक बार प्यार फिर बढ़ेगा और मतभेद दूर होंगे।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- वाइट
  • शुभ अंक- 01
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- सूर्य मंत्रों का जाप करें।
  • सावधानी- कार चलाते समय सावधान रहें।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola