---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Lohri 2026 Rashifal: लोहड़ी से शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, धन-प्रेम के दाता ‘शुक्र’ का होगा गोचर

Lohri 2026 Rashifal: साल 2026 में 13 जनवरी को देशभर में लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा. ज्योतिष दृष्टि से देखें तो ये दिन बेहद खास है क्योंकि धन-प्रेम के दाता 'शुक्र' ग्रह का राशि गोचर होगा. चलिए जानते हैं कि लोहड़ी के दिन किस समय और किस राशि में शुक्र ग्रह का प्रवेश होगा. इसी के साथ आपको उन राशियों के बारे में पता चलेगा, जिनके अच्छे दिन लोहड़ी के दिन से शुरू होने वाले हैं.

---विज्ञापन---

Lohri 2026 Rashifal: लोहड़ी को उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, जिसकी धूम देश में ही नहीं विदेश में भी देखने को मिलती है. इस दिन लोग अपने घर के आंगन में लकड़ियों से अग्नि जलाते हैं और उसकी पूजा करते हैं. साथ ही अग्नि में तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित की जाती है. पंचांग के मुताबिक, साल 2026 में 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा. हालांकि, इस दिन धन, प्रेम, सुख, वाणी और कला के दाता ग्रह शुक्र का भी गोचर हो रहा है.

लोहड़ी के दिन शुक्र ग्रह सुबह 4 बजे के आसपास मकर राशि में प्रवेश करेंगे. आइए जानते हैं कि किन 3 राशियों का भाग्य लोहड़ी के पावन दिन से शुक्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव से चमक उठेगा.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि-

लोहड़ी के पावन दिन शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन करना वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक स्थापित होगा. यदि आप किसी कार्य को पूरा करने में अपना 100% देंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. इसके अलावा रिश्तों में प्यार और आपसी समझ पहले से बहुत ज्यादा बढ़ेगी. यदि आप अपनी खराब होती सेहत को लेकर परेशान हैं तो चिंता मुक्त होने का समय आ गया. उम्मीद है कि आपको अपनी परेशानी का समाधान मिल जाएगा.

तुला राशि-

शुक्र ग्रह का लोहड़ी के पावन दिन गोचर करना तुला राशि वालों के लिए लकी रहने वाला है. यदि आपकी कोई इच्छा 2025 में पूरी नहीं हुई है, तो उसके पूरे होने के आसार हैं. इसके अलावा आपका रिश्ता अपने घर वालों से मजबूत होगा और परिवार के सदस्यों के बीच अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी. जिन लोगों को रोजगार की तलाश है, वो अपने किसी खास दोस्त के साथ मिलकर खुद का कुछ काम करने पर विचार कर सकते हैं. सेहत के नजरिए से भी ये समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Magh Month 2026 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा माघ माह, शुक्र-सूर्य और मंगल-बुध करेंगे गोचर

मीन राशि-

वृषभ और तुला के अलावा मीन राशि वालों का भाग्य भी लोहड़ी के पावन दिन से मजबूत रहेगा. जहां आपको एक तरफ धन लाभ होगा, वहीं दूसरी तरफ घर की समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी. आप पहले से ज्यादा समय अपने जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर काम करना शुरू करेंगे. इसके अलावा संपत्ति के पुराने निवेश से मुनाफा होने की संभावना है. आने वाले समय में अपनी सेहत को लेकर आप चिंता मुक्त रहेंगे. खासकर, पेट सही रहेगा.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jan 04, 2026 09:37 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola