हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kendra Drishti Yog: इन 4 राशियों के लिए धन और खुशहाली लाएगा बुध-शनि का केंद्र दृष्टि योग, मित्रों की मदद से बनेंगे काम

Kendra Drishti Yog: 30 दिसंबर को इस साल का अंतिम केंद्र दृष्टि योग बन रहा है, जिसका निर्माण बुध और शनि ग्रह करेंगे. इस केंद्र दृष्टि योग से 4 राशियों के करियर, धन और संबंधों में उन्नति होगी. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए यह योग विशेष रूप से खुशहाली और सफलता लेकर आएगा?

विज्ञापन

Kendra Drishti Yog: ज्योतिष शास्त्र में केंद्र दृष्टि योग बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह ग्रहों के बीच सीधा, शक्तिशाली और सक्रिय संबंध बनाता है. इस योग के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, मेहनत और स्थायित्व का फल प्राप्त होता है. 30 दिसंबर को इस साल का अंतिम केंद्र योग बन रहा है, जिसमें बुध और शनि ग्रह की भागीदारी है. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध-शनि का यह शुभ तब बनेगा, जब बुध धनु राशि में और शनि मीन राशि में हैं.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 30 दिसंबर से बन रहा बुध-शनि का केंद्र दृष्टि योग राजयोग और धनयोग को सक्रिय करने में सहायक माना जाता है, जिससे जातक के करियर, प्रतिष्ठा, संबंध और सुख में उन्नति होती है. यूं तो इस योग का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह अपार धन और खुशहाली लाने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मिथुन राशि

बुध-शनि का केंद्र दृष्टि योग मिथुन जातकों के लिए मेहनत का पूरा फल दिलाने वाला रहेगा. करियर में स्थायित्व आएगा और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. मित्रों और सहयोगियों से समय पर सहायता मिलेगी. धन से जुड़े फैसले समझदारी से होंगे. बातचीत और योजनाओं से लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. इस दौरान आपकी सोच अधिक व्यावहारिक होगी. नौकरी या व्यवसाय में जिम्मेदार भूमिका मिल सकती है. यात्रा या मीटिंग से भी फायदे के संकेत हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: इन 3 गुणों से जीवन को बनाएं सरल और सार्थक, पढ़ें नीम करोली बाबा के प्रेरक विचार

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक मजबूती लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन उनका सकारात्मक परिणाम मिलेगा. पुराने प्रयास अब रंग लाएंगे. मित्रों और सीनियर्स का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा. परिवार में सुख और संतुलन बना रहेगा. धन बचत की दिशा में अच्छे फैसले होंगे. नई स्किल सीखने का अवसर मिल सकता है. मानसिक तनाव में कमी आएगी और मन प्रसन्न रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर जातकों के लिए बुध-शनि का योग भाग्य को मजबूती देगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. मेहनत और अनुशासन से पहचान बनेगी. दोस्तों के जरिए नए अवसर मिल सकते हैं. भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी. प्रमोशन या पद में बदलाव की संभावना बन रही है. पारिवारिक मामलों में आपकी राय को महत्व मिलेगा. आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले सफल रहेंगे.

मीन राशि

मीन राशि के लिए यह केंद्र दृष्टि योग करियर और मान-सम्मान में वृद्धि करेगा. कामकाज में स्थिरता आएगी और वरिष्ठों का भरोसा मिलेगा. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी. मित्रों की सलाह काम आएगी. मन में संतोष और आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. आध्यात्मिक रुचि बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: नर्क की आत्मा का अवतार होते हैं ये लोग, जिनमें होते हैं ऐसे 5 लक्षण

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola