Aaj Ka Rashifal 8 May 2024: क्या आप भी अपने आज के बारे में जानना चाहते हैं? अगर हां, तो आज के राशिफल से पता कर सकते हैं कि आज 8 मई बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और आपको कौन से उपाय करने चाहिए? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास को चुनौती मिलेगी। नए कार्यों के लिए ये अनुकूल समय नहीं है इसलिए थोड़ा सा इंतजार करें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।
वृषभ राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। निजी व व्यावसायिक कार्यों को लेकर आपकी अंतर्दृष्टि विकसित होगी। किसी अधिकारी या सहकर्मी के सहयोग से कोई अच्छा काम करेंगे। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण ठीक रहेगा। सुबह छोटी बच्ची को भोजन कर दें और गाय को भोजन करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। आप सोच समझ के साथ आगे बढ़ते चले जाएंगे। किसी भी संकट का डटकर मुकाबला करेंगे और आपकी विजय भी होगी। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गाय का उपचार करा दें।
कर्क राशि
नेत्र या उधर विकार की आशंका है। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। बिना वजह के अवसाद से बचें। बड़े लोगों से संपर्क बनेगा और उनसे विचार साझा करें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कर दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
जीवन में अच्छे कार्यो को करने की योजना फली भूत होगी। उत्साह परिपूर्ण रहेगा और आप कोई अच्छा नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।
कन्या राशि
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। ध्यान से अंतर्मन की ऊर्जा को स्पंदित करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।
ये भी पढ़ें- कुंडली के सभी दोषों से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या पर करें ये उपाय
तुला राशि
किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और प्रतिष्ठा मिलेगी। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अशांत हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। कार्य में व्यस्तता के कारण परिवार में तनाव होगा। अगर आप शिक्षक के कार्य से जुड़े हैं तो आप केंद्रित होकर अपने कार्य पर ध्यान दें, सफलता अवश्य मिलेगी। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को भोजन करा दें।
मकर राशि
शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। समाज में आपके प्रति एक सद्भावना होगी और लोग आपका सम्मान करेंगे। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
ये भी पढ़ें- अगले 7 महीने के अंदर इन लोगों को मिल सकती है सरकारी नौकरी
कुंभ राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके परिवार पर आपके इष्ट देव की कृपा रहेगी। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकता है। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
अंगारक योग के कारण गलत आचरण कष्ट दे सकता है। आज आप आध्यात्मिकता का सहारा लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जीवनसाथी के कार्य में सहयोग करें। बिना वजह किसी पर गुस्सा न करें। सुबह गाय को भोजन करा दें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines