Kaalchakra Today 28 May 2026: ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर मासिक राशिफल तैयार किया जाता है. इसमें व्यक्ति के साथ महीनेभर घटने वाली घटनाओं की संभावित जानकारी दी जाती है. साथ ही इस बात का आकलन किया जाता है कि आने वाले समय में व्यक्ति को किन-किन चीजों को लेकर सावधान रहना होगा. आज 28 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि जून 2026 में 9 ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी. साथ ही मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन पर पड़ने वाले ग्रह गोचर के शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में आप यहां जानेंगे.
जून 2026 में ग्रह गोचर की स्थिति
- 2 जून को गुरु का गोचर अपनी उच्च राशि कर्क में होगा.
- 8 जून को कर्क राशि में शुक्र ग्रह का प्रवेश होगा.
- 15 जून को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.
- 15 जून से 22 जून तक मिथुन राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति रहेगी.
- 22 जून को बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे.
- 29 जून से 7 जुलाई के बीच बुध कर्क राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे.
- 5 जून को केतु कर्क राशि में गोचर करेगा.
- शनि पूरे साल मीन राशि में रहेंगे.
जून 2026 का 12 राशियों का राशिफल
मेष राशि
- जून में राहु, मंगल, सूर्य, बुध, शुक्र और बृहस्पति ग्रह आपके लिए शुभ रहेंगे. 11वें भाव में राहु के आने से आय बढ़ेगी. साथ ही रुके हुए काम बनेंगे. इसके अलावा दोस्तों और संपर्कों से लाभ होगा.
- महीने के पहले भाग में मंगल से साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढेगी. इसके अलावा मंगल महीने के दूसरे भाग में आर्थिक प्रयासों में तेजी लाएगा.
- चौथे भाव का शुक्र मकान, वाहन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि कराएगा. साथ ही प्रतियोगी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि, शुक्र के कारण परिवार में थोड़ी अशांति हो सकती है.
- चौथे भाव में बृहस्पति के रहने से नया घर या पुराने घर का रेनोवेशन हो सकता है. साथ ही घर में शुभ कार्य और मां की सेहत में सुधार होने की संभावना है.
- 15 जून के बाद सूर्य गोचर से आपको लाभ होगा.
- इस बार बुध ग्रह से आपको कारोबार और कम्युनिकेशव के क्षेत्र में लाभ होगा.
- जून 2026 में केतु और शनि ग्रह से आपको लाभ होने की संभावना कम है. इस दौरान गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ेंगी. साथ ही संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है.
- 12वें भाव में मौजूद शनि भी आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा. तनाव, खर्च और काम का दवाब बढ़ सकता है. इस दौरान आप मेहनत अधिक करेंगे, लेकिन लाभ नहीं मिलेगा.
यदि आप अन्य 11 राशियों के जून 2026 के राशिफल और ग्रह गोचर की स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.
ये भी पढ़ें- Summer Best Sunglasses: गर्मियों में मूलांक अनुसार पहनें चश्मा, सूर्य का साल 2026 आपके लिए साबित हो सकता है लकी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines