हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaalchakra: 31 दिसंबर 2026 से पहले परीक्षा में कौन होगा फेल और कौन करेगा टॉप? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra Today: बुध, बृहस्पति, सूर्य और चंद्रमा ग्रह का कहीं न कहीं शिक्षा से संबंध है, जिनकी स्थिति का आकलन करके छात्रों को अपने कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि साल 2026 छात्रों के लिए कैसा रहेगा. साथ ही बच्चों को अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए उपायों और अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी मिलेगी.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 6 February 2026: साल 2026 का पहला महीना जनवरी समाप्त हो गया है, जिसके बाद अब दूसरा महीना फरवरी चल रहा है. ये समय जहां कुछ छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहेगा, वहीं कुछ विद्यार्थियों को फेलियर का भी सामना करना पड़ेगा. हालांकि, वार्षिक राशिफल के जरिए पहले ही छात्रों को पता चल सकता है कि 31 दिसंबर 2026 से पहले परीक्षा में उन्हें सफलता मिलेगी या नहीं. इसके अलावा ग्रहों की स्थिति देखकर अच्छे व बुरे समय का भी अंदाजा लगाया जा सकता है.

आज 5 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि मेष से लेकर मीन राशि के छात्रों के लिए 31 दिसंबर 2026 तक का समय कैसा रहेगा. साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस साल किए जाने वाले उपायों और अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में पता चलेगा.

मेष राशि

छात्रों के लिए ये साल मेहनत करने वाला साबित होगा. उम्मीद है कि आपको प्रतियोगी परीक्षा और उच्च सफलता प्राप्त होगी, लेकिन आलस से बचना होगा. समय का सही प्रबंधन और गुरुओं का मार्गदर्शन आपको इस साल लाभ पहुंचाएगा. खासकर, साल के अंत में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. इसके अलावा आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी.

विज्ञापन
  • 31 मार्च तक एकाग्रता अच्छी रहेगी और पढ़ाई में भी मन लगेगा.
  • 1 अप्रैल से 30 जून तक ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण एकाग्रता शक्ति प्रभावित हो सकती है. इस दौरान सोशल मीडिया और कुछ दोस्त आपका ध्यान भटका सकते हैं, ऐसे में आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी.
  • 1 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक आपको पहले की गई मेहनत का लाभ मिलेगा. इस दौरान टेक्निकल, आर्ट्स और मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को नई दिशा मिल सकती है. इसके अलावा इंटर्नशिप या रिसर्च का काम कर रहे जातकों के काम की तारीफ होगी.
  • 1 अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर तक का समय भी छात्रों के लिए शुभ रहेगा. उच्च शिक्षा के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं. इसके अलावा विदेश जाने में भी सफलता प्राप्त होगी. यदि आप कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए ये समय अच्छा है. इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा में भी आपको सफलता मिलेगी.

उपाय-

  • नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करें.
  • 8 साल से ज्यादा उम्र वाले छात्र रोजाना एक माला गायत्री मंत्र का जाप करें.

सावधानियां-

  • सात्विक भोजन करें.
  • बाहर की चीजें कम से कम खाएं.

यदि आप अन्य 11 राशियों के वार्षिक राशिफल, उपाय और छात्रों द्वारा अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को जरूर देखें.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: फरवरी में किसको मिलेगी नई नौकरी और किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola