Kaalchakra Today 31 January 2026: आज जनवरी माह का आखिरी दिन है, जिसके खत्म होते ही नए महीने फरवरी का आरंभ हो जाएगा. साल 2026 के पहले महीने जनवरी की तरह फरवरी भी ज्योतिष के लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान कई शक्तिशाली ग्रहों की चाल में परिवर्तन हो रहा है. साथ ही शक्तिशाली युति, महायुति, योग और राजयोग बन रहे हैं, जिन सभी का प्रभाव वक्त-वक्त पर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए पहले ही फरवरी माह में घटने वाली घटनाओं के बारे में पता चल सकता है.
आज 31 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि फरवरी माह में मेष से लेकर मीन राशि वालों की आमदनी कैसी रहेगी. साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को अपने भाग्य को चमकाने के लिए इस महीने करने वाले उपायों के बारे में पता चलेगा.
मेष राशि-
लाभ-
11वें भाव में राहु के साथ कई ग्रहों का संयोग बनने से फरवरी माह में आपको एक से ज्यादा आय के स्रोतों से धन लाभ होगा. खासकर, महीने के दूसरे भाग में अचानक धन लाभ होगा.
- नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट या बोनस मिलने के योग हैं.
- 6 फरवरी के बाद कारोबारियों को मुनाफा बढ़ने से धन लाभ होगा.
- विदेश से जुड़े कार्य, ऑनलाइन माध्यम, मल्टीनेशनल कंपनी या इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से भी धन लाभ होने का योग है.
- पैतृक संपत्ति का भी सुख मिलने की संभावना है.
- पारिवारिक संपत्ति या पारिवारिक कारोबार से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.
- नई गाड़ी या सुख-सुविधाओं से जुड़ा सामान खरीदने का भी योग है.
- फरवरी महीने में दीर्घकालीन निवेश करने से लाभ मिलेगा.
- कारोबार का विस्तार करने या नए काम में निवेश करना शुभ रहेगा.
- इस महीने विदेशी निवेश से भी लाभ मिलने के आसार हैं, लेकिन ज्यादा जोखिम वाले निवेश से बचकर रहना होगा.
खर्च-
12वें भाव में शनि के होने से आपके खर्च बढ़ सकते हैं. मुख्यतौर पर सेहत, यात्रा, गाड़ी या सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने के आसार हैं. इसके अलावा परिवार या रिश्तेदार की जरूरतों पर भी पैसे खर्च हो सकते हैं.
उपाय-
प्रात: काल में सूर्य देव की पूजा करने के बाद 108 बार ‘ऊँ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें. साथ ही मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर पूजा करें.
यदि आप अन्य 11 राशियों के फरवरी माह के आर्थिक राशिफल और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: फरवरी में किसको मिलेगी नई नौकरी और किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
15 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
20 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines