हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: यदि आप जानना चाहते हैं कि नया साल आपके लिए कैसा रहेगा और इस वर्ष को आप अपने लिए कैसे खास बना सकते हैं, तो इसके लिए पढ़ें आज का कालचक्र।

विज्ञापन

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: साल 2025 का जल्द आरंभ होने वाला है, जो कई राशियों के लोगों के लिए शुभ और अशुभ रहेगा। जहां कुछ लोगों को ग्रहों के शुभ प्रभाव से करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। वहीं कुछ लोगों को पैसों की कमी और गृह क्लेश का सामना भी करना पड़ेगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2025 में किस ग्रह के कारण किन-किन राशियों को लाभ और नुकसान होगा।

मेष राशि

शनि की साढ़ेसाती के कारण मेष राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। राहु-केतु 2025 में आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। अपनों से क्लेश, क्रोध, प्यार में धोखा और संतान को कष्ट आदि समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा मंगल का चौथे भाव में गोचर भी अशुभ रहेगा।

वृषभ राशि

साल शुरू होते ही गुरु ग्रह आपकी राशि में रहेंगे और मिलाजुला फल देंगे। आर्थिक फैसलों में सावधान और निवेश से बचने की कोशिश करें। 14 मई से बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे शुभ फल मिलेंगे। इसके बाद धन लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

साल की शुरुआत में शनि का नौवें भाव में गोचर शुभ रहेगा। जीवन में बड़े बदलाव आएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके अलावा कारोबार में तरक्की होने की भी संभावना है।

कर्क राशि

साल 2025 की शुरुआत से लेकर मई 2025 तक बृहस्पति कर्क राशि वालों के 11वें भाव में गोचर करेंगे, जो शुभ फलदायी होंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

साल 2025 की शुरुआत शुभ रहेगी। मध्य थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपके 10वें भाव में गोचर करेंगे। कारोबार-नौकरी में लाभ होगा। नई नौकरी का योग है।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: नए साल में 161 बार राशि परिवर्तन करेंगे चंद्र, इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ!

विज्ञापन

कन्या राशि

साल की शुरुआत में गुरु आपके नौवें भाव में गोचर करेंगे। 14 मई 2025 से गुरु 10वें भाव में गोचर करेंगे। अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक गुरु का आपके 11वें भाव में गोचर होगा। इन तीनों समय में गुरु ग्रह का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि

साल की शुरुआत में गुरु आपके 8वें भाव में गोचर करेंगे। 14 मई 2025 से गुरु आपके नौवें भाव में गोचर करेंगे। अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक गुरु आपके 10वें भाव में रहेंगे। इस दौरान सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

साल की शुरुआत में गुरु आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे। 14 मई 2025 से गुरु आपके आठवें भाव में गोचर करेंगे। गुरु के आठवें भाव में गोचर के दौरान आपको बेहद सतर्क रहना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

धनु राशि

साल 2025 की शुरुआत में गुरु धनु राशि वालों के छठे भाव में गोचर करेंगे, जबकि 14 मई से गुरु सातवें भाव में गोचर करेंगे। मई तक का समय आपका कमजोर रह सकता है। लेकिन इसके बाद का समय थोड़ा ठीक रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

गुरु का 5वें भाव में गोचर करने से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। संतान और शादी में खुशियां बरकरार रहेंगी।

कुंभ राशि

साल की शुरुआत में गुरु आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। ये समय आपके लिए शुभ रहेगा। जीवन में सफलता मिलेगी। साथ ही आमदनी में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

मीन राशि

मार्च 2025 में शनि आपके पहले भाव में गोचर करेंगे, ये समय आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। सेहत का खास ध्यान रखना होगा। घर में क्लेश हो सकता है।

वार्षिक राशिफल के बारे में यदि आप विस्तार से जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों के शुभ संयोग से इस राशि के लोगों को मिलेगा मेहनत का फल, साल 2025 में होगा प्रमोशन!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola