Kaalchakra Today 2 September 2025: ज्योतिष दृष्टि से सितंबर का महीना महत्वपूर्ण है। इस दौरान चंद्र देव का कुल 13 बार राशि गोचर होगा, जबकि सूर्य देव, बुध देव, मंगल देव और शुक्र देव जैसे प्रभावशाली ग्रह राशि व नक्षत्र गोचर करेंगे। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशिवालों की सेहत, पारिवारिक स्थिति, वैवाहिक जीवन और आर्थिक स्थिति में परिवर्तन आएगा। हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए मनुष्य को ये पता चल सकता है कि इस महीने उनके रिश्तों में कमजोरी आएगी या मन-मुटाव दूर होंगे।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि सितंबर महीने में 12 राशियों की पारिवारिक स्थिति, वैवाहिक जीवन और सेहत कैसी रहेगी। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को इस महीने के अपने शुभ उपाय के बारे में पता चलेगा।
मेष राशि
पारिवारिक स्थिति-
सितंबर माह में मेष राशिवालों का पारिवारिक जीवन मध्यम रहने वाला है। समय-समय पर परिवार में विवाद या मतभेद की स्थिति बनेगी, जिस दौरान आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर भी घर में झगड़ा हो सकता है। वहीं, संपत्ति बंटवारे का मामला पहले से चल रहा है तो उसमें धैर्य और सावधानी रखें। पूरे महीने समझदारी से काम लें और समाधान निकालने की कोशिश करें। अपने रिश्ते को प्राथमिकता दें और घरवालों के साथ समय व्यतीत करें।
परिवार के साथ मिलकर किसी संपत्ति में निवेश करने से मेष राशिवालों को लाभ होगा। इस महीने भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहने के योग हैं। परिवार के सदस्य खास अवसर पर एकजुट हो सकते हैं, जिससे संबंध सुधरेंगे। हालांकि, 15 सितंबर के बाद कुछ संघर्ष और गलतफहमियां रिश्तों में पैदा हो सकती हैं।
वैवाहिक जीवन-
जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होगा। हालांकि बातचीत करेंगे और एक-दूसरे का साथ समय बिताएंगे तो गलतफहमियां कुछ कम हो सकती हैं।
सेहत-
- सितंबर में आपकी सेहत कमजोर रहेगी।
- पेट के रोगों या रक्त विकार से बचने के लिए खान-पान का ध्यान रखें।
- तनाव के कारण नींद प्रभावित हो सकती है।
- मामूली मौसमी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
- पहले से कोई दिक्कत है तो डॉक्टर से सलाह लें।
उपाय-
प्रात: काल में 10-10 बार दुर्गा चालीसा का पाठ करें और कपूर से मां दुर्गा की आरती करें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: सितंबर में इन राशियों पर होगी पैसों की बौछार, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों की आमदनी का हाल
वृषभ राशि
पारिवारिक स्थिति-
सितंबर में परिवार में विचार व अहंकार का टकराव और संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। हालांकि, 15 सितंबर से पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। बुजुर्गों की मदद से घर का माहौल ठीक रहेगा। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। इसके अलावा घर में शुभ या मांगलिक कार्य होने के भी योग बन रहे हैं। बता दें कि महीने का पहला भाग वाहन खरीदने के लिए शुभ नहीं है। पहले से योजना बना रखी है तो 15 सितंबर के बाद ही वाहन खरीदें।
वैवाहिक जीवन-
शनि के कारण महीने के पहले भाग में वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है लेकिन दूसरे भाग में सुधार आएगा। इसके अलावा शनि आपकी वाणी में कठोरता ला सकते हैं।
सेहत-
- जीवनसाथी का स्वास्थ्य मंगल के कारण प्रभावित हो सकता है।
- गाड़ी संभलकर चलाएं, दुर्घटना या चोट लगने की संभावना है।
- छाती, पेट या संक्रमण से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
- महीने के दूसरे भाद में सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय-
दुर्गा सप्तशती कवच का नियमित रूप से पाठ करें।
यदि आप अन्य 10 राशि के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines