Kaalchakra Today: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से अगला महीना जून खास है। इन 30 दिनों के दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा समय-समय पर कई प्रभावशाली ग्रहों का राशि और नक्षत्र गोचर हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव मेष से लेकर मीन राशिवालों के कामकाज पर पड़ेगा। हालांकि कुछ उपायों को करके ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि जून का महीना 12 राशियों के लोगों के लिए कामकाज के लिहाज से कैसा रहेगा। साथ ही आपको ये भी जानने को मिलेगा कि इस महीने आपको जोखिम भरा काम करना चाहिए या नहीं।
मेष राशि
- शनि के कारण आपको भोगदौड़ करनी पड़ेगी और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। ज्यादा काम के कारण थकान महसूस हो सकती है।
- इस महीने नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर हो सकता है।
- सूर्य के कारण सरकारी नौकरी करने वालों को लाभ होगा। ऑफिस में नया पद मिलने की संभावना है।
- कारोबारियों के लिए ये महीना शुभ रहेगा। गुरु के कारण भाग्य साथ देगा और कारोबार में तरक्की मिलेगी। महीने के आखिरी हफ्ते में कारोबारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। लेकिन जोखिम उठाकर कोई काम न करें।
- 22 जून 2025 के बाद बुध के कारण पुरानी मुश्किलों से आप बाहर निकल जाएंगे।
वृषभ राशि
- नौकरीपेशा जातकों की स्थिति इस महीने मध्यम रहेगी। 10वें भाव में राहु के होने से काम में मन नहीं लगेगा। इसके अलावा लापरवाही के कारण मुश्किल में फंस सकते हैं। इसलिए अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें और विवादों से दूर रहें।
- करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले नौकरीपेशा लोग महीने के अंत में ही लें।
- मंगल और केतु के अंगाकर योग के कारण कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातें तनाव बढ़ा सकती हैं। किसी से विवाद भी हो सकता है।
- इस दौरान कारोबार से जुड़ी यात्राओं से आपको लाभ होगा।
- हालांकि शुक्र के कारण थोड़ी शांति मिलेगी और आगे बढ़ने के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।
ये भी पढ़ें- भगवान क्यों हमें दिखाई नहीं देते? प्रेमानंद महाराज से जानें कारण और देवी-देवताओं को देखने का उपाय
मिथुन राशि
- नौकरीपेशा जातकों के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। सीनियर्स आपके काम की सराहना करेंगे। इसके अलावा पद बढ़ने की भी संभावना है। लेकिन मंगल के कारण वाणी में कड़वाहट आ सकती है, जिसके कारण किसी से विवाद होगा।
- मिथुन राशि के जातक यदि इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है।
- बुधादित्य योग के कारण सरकारी नौकरी करने वालों को लाभ होगा।
- कारोबारियों की तरक्की होगी और नई साझेदारी से लाभ होगा। हालांकि साझेदारी के कारोबार में मामूली विवाद होने की संभावना है।
- महीने के पहले भाग से दूसरा हिस्सा आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।
यदि आप अन्य 9 राशि के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Chandra Uday: 3 दिन तक अस्त रहने के बाद चंद्र हुए उदय, इन 3 राशियों के जीवन में फिर लौटेंगी खुशियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओ पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines