हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: इन उपायों को करने से बरसेगा पैसा! दूर होगा जीवन का हर संकट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kaalchakra Today: आज 21 अप्रैल के कालचक्र में जानते हैं कि, जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने और धनलाभ के लिए किन उपायों को करना चाहिए. इन उपायों को करने से आपका रुतबा बढ़ेगा. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 21 April 2026: आज 21 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही शोभन और अतिगण्ड योग का निर्माण होगा. करण की बात करें तो बव, बालव और कौलव करण रहने वाला है. आज के कालचक्र में जीवन की परेशानियों को दूर करने और जीवन में सफलता पाने के उपायों के बारे में जानते हैं. इन उपायों को करने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा. आज 21 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.

धनलाभ के लिए उपाय

आर्थिक लाभ के लिए 14 मुखी रुद्राक्ष को सोने में जड़वाकर गंगाजल और दूध से शुद्ध करके गले में धारण करें. इसे सोमवार के दिन धारण करना चाहिए. आपके पास धन आता है लेकिन खर्च हो जाता है. समाज में आपको सम्मान नहीं मिलता है. ऐसे में आपको घर की उत्तर दिशा में स्फटिक का श्री यंत्र स्थापित करें. इस यंत्र की पूजा करें. आप जल, गाय के दूध, शहद, घी और दही से यंत्र का अभिषेक करें. इसके बाद साफ कपड़े से साफ करके पूजा करें. शुक्रवार के दिन इस उपाय को करना चाहिए.

ये भी पढ़ें – शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं ये 3 राशियां, 2032 तक रहेगा असर, रहना होगा सावधान!

विज्ञापन

दरिद्रता को दूर करने और आर्थिक लाभ के लिए रोजाना सुबह-शाम श्री सूक्त के मंत्रों का पाठ करना चाहिए. सुबह-शाम 16-16 बार इसका पाठ करना चाहिए. घर में बीमारियों और नकारात्मकता को खत्म करने के लिए तांबे के हवन कुंड में आम की लकड़ियों से हवन करें. आप गाय के घी से हवन करें. इस उपाय को करने से आपको जल्दी लाभ मिलेगा.

यदि आप इन सभी उपायों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन क्या करें और क्या नहीं? शनि के प्रकोप से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

ये भी पढ़ें – Ketu Gochar: केतु के चाल बदलने से इन 4 राशियों की होगी मौज, मघा नक्षत्र में प्रवेश से चमकेगा भाग्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola