Kaalchakra Today 3 August 2026: आज 3 अगस्त को सावन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. सावन कृष्ण पंचमी का समापन रात को 10 बजकर 54 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ होगी. आज सावन महीने का पहला सोमवार भी है. आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रात को 10 बजे तक रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र आरंभ होगा. सुकर्मा योग रात को 9 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. इसके बाद धृति योग रहेगा. कौलव, तैतिल और गर करण रहने वाला है.
सावन महीने के शुभ संयोग
सावन की शुरुआत 30 जुलाई को हुई थी. इस समय कर्क राशि में सूर्य थे. कर्क राशि के सूर्य के साथ सावन की शुरुआत हुई थी. इस बार सावन का समापन 28 अगस्त दिन शुक्रवार को होगा. सावन का महीना 29 दिनों का होगा. सावन महीने में कुल 4 सोमवार व्रत हैं. सावन का पहला सोमवार आज है. इसके बाद 10 अगस्त को दूसरा सोमवार है. इस दिन सोम प्रदोष का संयोग बन रहा है. तीसरा सोमवार 17 अगस्त को है. इस दिन नाग पंचमी पड़ रही है. इसी दिन सिंह राशि में सूर्य गोचर होगा. सावन का चौथा सोमवार 24 अगस्त को है. इसके साथ ही सावन में चार मंगला गौरी व्रत हैं. आइये राशि अनुसार उपायों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त, कब है हरियाली तीज? सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूर करें ये व्रत
मेष राशि
मेष राशि वालों को जल में गुड़ मिलाकर और चंदन मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए. इन लोगों को सफेद मदार या आंकड़े का फूल शिव जी को चढ़ाना चाहिए. बेलपत्र पर सफेद चंदन से राम-राम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें. मेष राशि वालों को इन उपायों को करना चाहिए. आपको ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए. मेष राशि वालों को शिव जी के साथ ही हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को सावन महीने में शिव जी की कृपा दृष्टि के लिए शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करना चाहिए. किसी गरीब या जरूरतमंद को दूध का दान करें. शिवलिंग पर दही से अभिषेक करें. शिवलिंग पर 108 बेलपत्र अर्पित करें. इसके साथ ही शिव पंचाक्षरी स्तोत्र का पाठ करें.
अन्य सभी 12 राशियों द्वारा किए जाने वाले उपायों के बारे में आप ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Surya Gochar 2026: सावन सोमवार के दिन नक्षत्र परिवर्तन करेंगे सूर्य, वृषभ समेत 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
56 mins agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines