Surya Gochar 2026: सावन सोमवार के दिन नक्षत्र परिवर्तन करेंगे सूर्य, वृषभ समेत 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Surya Gochar 2026: आज सावन महीने का पहला सोमवार है. 3 अगस्त को सावन के पहले सोमवार पर सूर्य ग्रह नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं. सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं.

Surya Gochar 2026 Today: सूर्य ग्रह 17 अगस्त तक अश्लेषा नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य ग्रह के नक्षत्र गोचर से कई राशियों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होगी.
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन
2 / 6सूर्य ग्रह आज बुध के नक्षत्र अश्लेषा में गोचर करेंगे. बुध के नक्षत्र में सूर्य का गोचर जीवन में खुशियों का आगमन करेगा. इससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे. ये भी पढ़ें - Sawan Somwar 2026 Today: सावन का पहला सोमवार आज, यहां जाने शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
सूर्य गोचर राशिफल
3 / 6बुध के नक्षत्र में सूर्य का होना वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभकारी होगा. इन्हें करियर में सफलता मिलेगी. आय में वृद्धि होगी. इन लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा.
वृषभ राशि
4 / 6वृषभ राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इन लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. व्यापारियों को किसी बड़ी डील के होने से तगड़ा मुनाफा होगा. वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
कन्या राशि
5 / 6सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. इन लोगों को करियर सफलता मिलेगी. उधार दिया हुआ और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. ये भी पढ़ें - Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले इन बातों का रखें ध्यान, वरना नाराज हो जाएंगे महादेव
वृश्चिक राशि
6 / 6वृश्चिक राशि के लोगों के लिए तरक्की के योग बनेंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे. कारोबार में वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिल सकता है. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. धन की बचत कर सकते हैं. सेहत अच्छी रहेगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.