हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: बढ़ेगी कमाई या होगा नुकसान, कैसा रहेगा सितंबर का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए आर्थिक राशिफल

Kaalchakra Today: आज 8 सितंबर 2026 के कालचक्र में सितंबर महीने के आर्थिक राशिफल के बारे में जान सकते हैं. किन राशियों को लाभ होगा और किन्हें नुकसान झेलना पड़ेगा इसके बारे में यहां जान सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
सितंबर महीने का आर्थिक राशिफल 2026 (Pic Credit - News24)

Kaalchakra Today 8 September 2026: आज 8 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. द्वादशी तिथि का समापन दोपहर को 2 बजकर 42 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद त्रयोदशी का आरंभ होगा. इसके साथ ही आज पुष्य नक्षत्र शाम को 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा. परिघ योग रात को 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शिव योग आरंभ होगा. तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा.

आज अजा एकादशी व्रत का पारण हैं. इसके साथ ही भौम प्रदोष व्रत है. आज कुछ अशुभ समय भी रहेंगे. आज राहुकाल, यमगण्ड काल, गुलिक काल और विडाल योग रहेगा. आज के कालचक्र में सितंबर महीने में सभी राशियों के आर्थिक राशिफल के बारे में जानेंगे. सितंबर महीने में मेष से मीन तक सभी राशियों की आर्थिक स्थिति के लिए समय कैसा रहेगा यहां जान सकते हैं. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से कालचक्र में परिक्रमा करने के नियमों और लाभ के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के धनभाव के स्वामी शुक्र है और आमदनी भाव का स्वामी शनि है. आप लोगों की कुंडली में शुक्र, शनि और मंगल की स्थिति को देखकर आमदनी का आंकलन कर सकते हैं. सितंबर महीने में आपकी आर्थिक स्थिति औसत रहेगी. शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण मनोरंजन और मनपसंद चीजों पर खर्च हो सकता है. शनि ग्रह आपके लिए शुभ नहीं हैं, ऐसे में आप लोगों के मुनाफे में कमी आ सकती है. खर्च के कारण आप लोगों को आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. इसके कारण आपका तनाव बढ़ सकता है. कोई बड़ा निवेश करने और आर्थिक फैसला लेने से बचें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति के लिहाज से सितंबर का महीना वृषभ राशि के लिए अच्छा रहेगा. आप लोगों को आमदनी के नए अवसर मिलेंगे. काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी. नौकरीपेशा लोगों को सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. विदेश से जुड़े काम में लाभ मिलेगा. कारोबारियों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है. शुक्र ग्रह आपके लिए शुभ रहेगा. आपकी आमदनी बढ़ेगी हालांकि, शुक्र के प्रभाव से आप लोगों का सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है.

अन्य सभी 12 राशियों के लिए आर्थिक तौर पर सितंबर का महीना कैसा रहेगा. आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए आज के कालचक्र के वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola