---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

ज्येष्ठ पूर्णिमा से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, चंद्रदेव की होगी विशेष कृपा

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 22 जून, 2024 को पड़ रही है, जिसके स्वामी चंद्रदेव की विशेष कृपा 3 राशियों पर बरसने वाली है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातक पर क्या असर पड़ने की संभावना है।

---विज्ञापन---

Jyeshtha Purnima 2024: हिन्दू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ अनेक शुभ कार्यों लिए उत्तम माना गया है। साल 2024 में ज्येष्ठ माह 24 मई को शुरू हुआ था, जो जून 22 को पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, ज्येष्ठ पूर्णिमा के स्वामी चंद्रदेव 3 राशियों पर बहुत मेहरबान रहने वाले हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या असर पड़ने की संभावना है।

वृषभ राशि:

वृषभ के जातकों पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के स्वामी चंद्रदेव की विशेष कृपा होने के योग हैं। मानसिक आवेगों से मुक्ति मिलेगी और सकारात्मक चिंतनशीलता बढ़ेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बहुत बढ़िया रहने के योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है। धनोपार्जन के नए उपायों में सफलता मिलने से आर्थिक संबलता बढ़ेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। करियर के क्षेत्र में बाधाएं समाप्त होने के योग हैं। व्यापार में लाभ होने योग हैं। लाइफ पार्टनर का साहचर्य और सहयोग प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि:

कन्या राशि की जातकों के लिए यह पूर्णिमा काफी लाभकारी साबित हो सकता है। पैतृक विवाद दूर होने की संभावना है। कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। धन आमद के नए स्रोत होंगे। किसी दूर के रिश्तेदार का धन प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपति से भी इनकम बढ़ने के योग हैं। शिक्षा जगत से जुड़े जातक सम्मनित हो सकते हैं। तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा का चांद काफी फलदायी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कर्जे से मुक्ति मिलेगी। कारोबार में बढ़िया मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। खुदरा व्यापारियों को रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। प्राइवेट जॉब से जुड़े व्यक्तियों को नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स जातकों के प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे, प्रशंसा होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 5 पेड़ों को ‘आत्माओं का ठिकाना’ क्यों मानते हैं लोग? जानें कितना सच और कितना झूठ?

ये भी पढ़ें: घर के पिलर हैं सुख, समृद्धि और सौभाग्य के स्तंभ, भूल से भी न करें ये गलतियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 11, 2024 05:34 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola