---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज वृषभ समेत इन 6 राशियों पर मेहरबार रहेंगे ग्रह, पूरे होंगे सभी जरूरी काम

Aaj Ka Rashifal: जुलाई माह का चौथा दिन आपके लिए शुभ रहेगा या नहीं, इस बारे में आप दैनिक राशिफल के जरिए जान सकते हैं. यहां पर मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज 4 जुलाई 2026, वार शनिवार का राशिफल दिया गया है.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 4 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 जुलाई 2026 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र, प्रीति योग और दिशाशूल पूर्व का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 4 जुलाई 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि:

---विज्ञापन---

आज आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है तो सतर्कता से काम लें. साथ ही कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय लें.

वृषभ राशि: 

---विज्ञापन---

जो काम सहज ही निपट सकते हैं, उनको करने के लिए पूरी ताकत लगानी पड़ेगी. साथ ही किसी चीज से समझौता करना पड़ सकता है. इसके अलावा परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. बता दें कि बादामी रंग के प्रयोग से आज आपको ज्यादा लाभ होगा.

मिथुन राशि: 

---विज्ञापन---

कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे. हालांकि, समाज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं.

कर्क राशि: 

---विज्ञापन---

जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा. साथ ही पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी. इसके अलावा भवन की मरम्मत में धन लगेगा. साथ ही आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है.

सिंह राशि: 

---विज्ञापन---

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय पक्षधर है, लेकिन उन्नति के लिए और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे, परन्तु यात्रा निरस्त हो सकती है.

कन्या राशि: 

---विज्ञापन---

चंचल स्वभाव के कारण आपका खुद का नुकसान आज होना संभव है. ऐसे में अपने से बड़ों की बातों को सुने व उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे. आज आप वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें.

तुला राशि: 

---विज्ञापन---

यह समय आपके लिए मिश्रित फलदाई वाला चल रहा है. आज आपके किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय उपयुक्त है. पद में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. इसके अलावा कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे.

वृश्चिक राशि: 

---विज्ञापन---

विशिष्ट लोगों की मुलाकात से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इसके अलावा किसी से दुश्मनी भी हो सकती है. साथ ही प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे.

ये भी पढ़ें- इंसान के साथ-साथ पशुओं को लांघना भी है वर्जित, प्रेमानंद महाराज से जानें नुकसान

---विज्ञापन---

धनु राशि: 

आज अपने दायित्वों को पूरा करने में आप लगे रहेंगे, लेकिन किसी की इच्छा पूरी करने के लिए स्वयं जोखिम न लें. आज आपको कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे.

---विज्ञापन---

मकर राशि: 

अपने विवेक व बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल आज आप प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी, लेकिन गुप्त विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. आज आपको कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है. इसके अलावा दोस्तों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि: 

आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है. इसके अलावा घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. नौकरी कर रहे लोग अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो हाथ आए मौके गवा देंगे.

---विज्ञापन---

मीन राशि: 

आज आप हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. साथ ही घरेलू खर्च बढ़ेगा और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Pigeon Lucky Signs: घर में लक्ष्मी आने से पहले कबूतर देता है ये खास इशारे, शकुन शास्त्र का बड़ा खुलासा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 04, 2026 06:42 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola