---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology Prediction: आज 4 जुलाई से इन 3 जन्मतिथि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों का अंक भविष्यफल

Numerology Prediction: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इस बारे में आप अपनी जन्मतिथि यानी मूलांक से भी जान सकते हैं. यहां पर मूलांक 1 से लेकर 9 वालों का आज 4 जुलाई 2026, वार शनिवार का भविषफल दिया गया है.

---विज्ञापन---

Numerology Prediction 4 July 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, आज 4 जुलाई 2026 के दिन का मूलांक 4 है, जिसके स्वामी राहु हैं. वहीं, आज के दिन का भाग्यांक 3 (0+4+0+7+2+0+2+6=3) है, जिसके स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं. ज्योतिष शास्त्र में राहु और देव गुरु बृहस्पति का मिलन ज्यादा शुभ नहीं होता है, जिनका नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है. चलिए अब जानें सभी मूलांक वालों के लिए आज 4 जुलाई का दिन कैसा रहेगा.

4 जुलाई: मूलांक 1 का भविष्यफल

---विज्ञापन---

सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो राहु के दुश्मन और देव गुरु बृहस्पति के दोस्त हैं. ये दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा रह सकता है. आपको नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा, लेकिन सेहत ठीक नहीं रहेगी.

4 जुलाई: मूलांक 2 का भविष्यफल

---विज्ञापन---

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी चंद्रमा हैं, जो राहु के शत्रु हैं. वहीं, देव गुरु बृहस्पति से इनका कोई गहरा रिश्ता नहीं है. ऐसे में किसी बात को लेकर दिनभर मन में उलझन रहेगी, जिसकी वजह से काम में भी मन नहीं लगेगा. इसके अलावा घर वालों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं.

4 जुलाई: मूलांक 3 का भविष्यफल

---विज्ञापन---

बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो राहु के दोस्त नहीं हैं. दिन की शुरुआत में कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिसका लाभ भविष्य में भी होगा. साथ ही अटके काम किसी अजनबी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे.

4 जुलाई: मूलांक 4 का भविष्यफल

---विज्ञापन---

राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो देव गुरु बृहस्पति के मित्र नहीं हैं. इस दिन आपके मन में किसी बात को लेकर भय की स्थिति रहेगी. साथ ही शरीर में अकड़न की समस्या परेशान कर सकती है.

4 जुलाई: मूलांक 5 का भविष्यफल

---विज्ञापन---

ग्रहों के राजकुमार बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जिनका राहु और देव गुरु बृहस्पति से कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में बुध ग्रह की कृपा से आपको व्यापार से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. साथ ही सेहत ज्यादा खराब नहीं होगी, परंतु खानपान पर खास ध्यान देना होगा.

ये भी पढ़ें- इंसान के साथ-साथ पशुओं को लांघना भी है वर्जित, प्रेमानंद महाराज से जानें नुकसान

---विज्ञापन---

4 जुलाई: मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो राहु के दोस्त हैं. वहीं, देव गुरु बृहस्पति से इनका किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है. ऐसे में दिनभर किसी भी काम को लेकर टेंशन नहीं रहेगी, बल्कि वक्त से पहले ही जरूरी कार्य पूरे हो जाएंगे. इसके अलावा लव लाइफ में मिठास और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

4 जुलाई: मूलांक 7 का भविष्यफल

केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो राहु के दोस्त हैं. वहीं, देव गुरु बृहस्पति से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में इस दिन आपको मानसिक तनाव का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा. इसके अलावा आप अपनी सेहत को सही करने पर भी विशेष ध्यान दे पाएंगे.

---विज्ञापन---

4 जुलाई: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जो राहु के दोस्त हैं. वहीं, देव गुरु बृहस्पति से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में दिनभर मन में किसी बात को लेकर उलझन नहीं रहेगी. साथ ही दर्दों में राहत और लव लाइफ में सुधार देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

4 जुलाई: मूलांक 9 का भविष्यफल

ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो देव गुरु बृहस्पति के दोस्त हैं. वहीं, राहु से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ये दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा क्योंकि मन के मुताबिक कार्य होंगे. साथ ही ऐशो-आराम में कमी देखने को नहीं मिलेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Pigeon Lucky Signs: घर में लक्ष्मी आने से पहले कबूतर देता है ये खास इशारे, शकुन शास्त्र का बड़ा खुलासा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 04, 2026 08:56 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola