बृहस्पति ग्रह का गोचर ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। वे ज्ञान, धर्म, शिक्षा, विवाह, संतान, धन और शुभ अवसरों के कारक और स्वामी ग्रह हैं। बृहस्पतिवार 10 अप्रैल, 2025 की शाम में 7 बजकर 51 मिनट पर गुरु ग्रह बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। मृगशिरा नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से पांचवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जिसके प्रभाव से जातकों को ऊर्जावान, गतिशील और साहसी स्वरूप प्राप्त होता है।। मृगशीर्ष भी कहा जाने वाला यह नक्षत्र कालपुरुष तारामंडल के बेल्ट में स्थित है।
मृगशिरा नक्षत्र का ज्योतिष महत्व
मृगशिरा नक्षत्र का फैलाब वृषभ राशि में 23 डिग्री 20 मिनट (23°20′) से मिथुन राशि के 6 डिग्री 40 मिनट (6°40′) तक है। वृषभ राशि के प्रभाव से यह नक्षत्र जातक का जीवन अधिक स्थिर, भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षित और आनंदप्रिय होता है। जबकि, मिथुन राशि के असर से जातक अधिक जिज्ञासु, संवादप्रिय और मानसिक गतिविधियों से संबंधित रहते हैं।
मृगशिरा नक्षत्र में गुरु गोचर का राशियों पर असर
गुरु बृहस्पति अभी वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और वे मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान रहते हुए 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसलिए गुरु का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बृहस्पति के इस गोचर से मन में सोच हुआ काम पूरा होता है। ध्यान और शिक्षा में उन्नति, व्यवसायिक अवसरों में वृद्धि और धन-संपत्ति के मामलों में लाभ होता है। ज्योतिष आकलन के मुताबिक, बृहस्पति के इस गोचर से 7 राशियों की किस्मत चमकने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी रखते हैं बिस्तर के नीचे पैसे? तंगहाली से परेशान रहते हैं ऐसे लोग
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और मृगशिरा नक्षत्र का स्वामित्व भी उन्हीं के पास है। इस नक्षत्र में गुरु गोचर का प्रभाव आपकी आय में वृद्धि, नए प्रोजेक्ट्स में सफलता, और समाज में मान-सम्मान बढ़ने के रूप में दिखाई देगा। नेटवर्किंग के माध्यम से आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पुराने अटके कार्य अब पूरे होने की संभावना है, और करियर में प्रमोशन के भी संकेत हैं। इस समय अपने दोस्तों और सीनियर्स से संपर्क बनाए रखना लाभदायक रहेगा।
वृषभ राशि
आपके लिए यह गोचर अत्यंत शुभ है क्योंकि गुरु आपकी राशि में विराजमान हैं। मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से आपका आत्मबल, आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति में वृद्धि होगी। यह समय नई शुरुआत के लिए उत्तम है। विवाह और संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने विचारों को स्पष्ट रखें और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। अचानक धन लाभ के योग हैं। कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है।
कर्क राशि
मृगशिरा नक्षत्र में गुरु गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगया। इस गोचर का प्रभाव शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों में सुधार के रूप में दिखेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय विशेष लाभदायक होगा। आपकी एकेडमिक ग्रोथ होगी, संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। मानसिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें।
सिंह राशि
मृगशिरा नक्षत्र में गुरु गोचर से सिंह राशि के कर्म भाव को पर सकारात्मक असर होगा। आपके करियर के नया उछाल आने के योग बन रहे हैं। इस गोचर के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनते हैं। बॉस का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसायियों को नए कॉन्ट्रैक्ट्स प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। अपने कार्यों को पूरे उत्साह और ईमानदारी से करें।
कन्या राशि
गुरु ग्रह बृहस्पति के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर से आपका भाग्य बलवान होगा। इस गोचर के असर से रुके हुए कार्य बनने लगेंगे और विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। यह लकी ब्रेक लेने का समय है। आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक रुचियाँ भी बढ़ेंगी। लंबी यात्राएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। अच्छे कर्मों पर ध्यान केंद्रित करें, भाग्य स्वयं आपके पक्ष में रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी स्वयं गुरु हैं। मृगशिरा नक्षत्र में गुरु गोचर इस राशि के जातकों में नई सोच को बढ़ावा देगा। यह समय आपकी चुनौतियों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाएगा। रोग, ऋण और शत्रुओं से भी मुक्ति के योग बन रहे हैं। इससे आप चिंतामुक्त जीवन जी पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है और ऑफिस पॉलिटिक्स में जीत हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें, हर मुश्किल का समाधान अवश्य मिलेगा।
कुंभ राशि
गुरु बृहस्पति का यह गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद सकारात्मक रहने एक योग दर्शा रहा है। आपको छुपे हुए धन की प्राप्ति, रिसर्च कार्यों में सफलता, और आध्यात्मिक विकास के अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है, साथ ही मानसिक शांति का अनुभव होगा। शोध और रिसर्च से जुड़े जातकों को इस समय विशेष सफलता मिल सकती है। गूढ़ विषयों में रुचि लें और अपने अंतर्ज्ञान पर विश्वास करें।
ये भी पढ़ें: किचन के तवे से है राहु का संबंध, भूल से भी न करें ये 3 गलतियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
15 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
21 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines