Jupiter Transit: द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 जून से देवगुरु बृहस्पति अस्त हुए हैं। वहीं, शनिवार 14 जून की 12:07 AM बजे से गुरु अतिचारी अवस्था में राहु के नक्षत्र आर्द्रा में प्रवेश कर चुके हैं। देवगुरु बृहस्पति का राहु के नक्षत्र आर्द्रा में प्रवेश विशेष ज्योतिषीय महत्व रखता है।
राहु के नक्षत्र में गुरु का गोचर 3 राशियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। इन राशियों के जातकों को धन, यश, सुख और सफलता की प्राप्ति के साथ-साथ कई पुरानी समस्याओं से राहत मिलना संभव है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?
मिथुन राशि
इस समय गुरु का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए वरदान साबित हो सकता है। धन के नए स्रोत खुलेंगे, और आपको बिना अधिक प्रयास के आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। करियर या व्यापार में उन्नति के सुनहरे अवसर सामने आएंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर बनेगी।
परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और किसी पुरानी चिंता या मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। गुप्त रूप से धन मिलने की भी प्रबल संभावना है, जैसे कि बीमा, शेयर या पुराना अटका पैसा। यह समय भाग्य के प्रबल सहयोग का है, इसका पूरा लाभ उठाएं।
ये भी पढ़ें: मंगल दोष के लक्षण क्या हैं, क्यों माना जाता है खतरनाक? जानें ज्योतिष कारण और ग्रह शांति के अचूक उपाय
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का यह गोचर भौतिक समृद्धि का संकेत दे रहा है। घर या वाहन खरीदने का सपना साकार हो सकता है। आप जीवन की सुविधाओं और विलासिता में वृद्धि का अनुभव करेंगे। हालांकि खर्चे बढ़ सकते हैं, पर आय के मजबूत स्रोत भी बने रहेंगे, जिससे आर्थिक संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय अनुकूल है, विशेषकर यदि आप किसी पुराने रोग से परेशान हैं, तो अब राहत मिलने के योग हैं। नए निवेश, संपत्ति खरीद या घर में परिवर्तन से संबंधित कामों में सफलता मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लिए गुरु का यह गोचर विशेष फलदायी रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। किसी पुराने विवाद या कानूनी मामले में राहत मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय करने वालों को अचानक बड़ा ऑर्डर या साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मान-सम्मान मिल सकता है। साथ ही, आकस्मिक धनलाभ भी संभव है। कहीं से फंसे हुए पैसे की प्राप्ति या निवेश में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यह समय आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।
ये भी पढ़ें: क्या आप के घर में भी हैं लड्डू गोपाल, जानें उन्हें जगाने का सही तरीका, भूल से भी न करें ये 3 गलतियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
12 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines