News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mangal Dosh: सामान्य तौर पर किसी कुंडली में मंगल ग्रह का कमजोर होना या किसी भी रूप से पीड़ित होना ‘मंगल दोष’ कहलाता है। कुंडली में मांगलिक दोष होना भी एक विशेष प्रकार का मंगल दोष है। आइय जानते हैं, मंगल दोष के लक्षण क्या हैं और इसे क्यों खतरनाक माना जाता है? साथ ही हम जानेंगे कि मंगल दोष के ज्योतिषीय कारण क्या-क्या होते हैं और इस ग्रह दोष की शांति के लिए अचूक उपाय क्या हैं?
मंगल दोष क्या है?मंगल ग्रह का कुंडली में किसी भी रूप में पीड़ित, दूषित या कमजोर होना मंगल दोष माना जाता है, जो कुंडली में मंगल की स्थिति पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर यदि यह ग्रह कुंडली में 6वें, 8वें या 12वें भाव में स्थित होता है, तो इसे कमजोर माना जाता है। यदि मंगल अपनी नीच राशि कर्क में हो, तब यह सबसे कमजोर माना गया है। वहीं, मंगल ग्रह पर अशुभ ग्रहों जैसे शनि, राहु और केतु की दृष्टि, युति और संयोग होने मंगल दूषित और पीड़ित हो जाते हैं और अशुभ फल देने लगते हैं।
मंगल साहस, ऊर्जा, शक्ति, स्वास्थ्य, सबलता, वीरता, भूमि, वाहन, मकान, बड़ा भाई, बिजली आदि के कारक और स्वामी ग्रह है। मंगल दोष के कारण इन सभी पहलुओं पर गंभीर और नेगेटिव असर पड़ता है। यही कारण है कि मंगल दोष को खतरनाक माना गया है।
ये भी पढ़ें: यदि कर लिया तुलसी के ये 3 उपाय, समाप्त हो जाएगा मृत्यु का भय; प्रेमानंद महाराज से जानें क्या और कैसे?
मांगलिक दोष होना मंगल दोष का विशेष प्रकार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह लग्न, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें घर में स्थित होते हैं, इसे ‘मांगलिक दोष’ कहा जाता है। इस दोष से विवाह में देरी, वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़े, तनाव और अलगाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दोष से पीड़ित व्यक्ति मांगलिक कहलाते है।
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के बताते हैं कि मंगल दोष के लक्षणों को जीवन में घट रही घटनाओं और परेशानियों से नोट किया जा सकता है। वे कहते हैं कि जब मंगल कमजोर और पीड़ती होते हैं, तो जीवन मुश्किलों से घिरा रहता है। मंगल दोष के लक्षणों को आप इन घटनाओं और प्रॉबलम से पहचान सकते हैं”
ये भी पढ़ें: पैर घसीटकर चलना शुभ है या अशुभ, कौन ग्रह है जिम्मेदार; जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।