Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Holi 2024: साल 2024 में कब है होली? जानें होलिका दहन का शुभ समय और मुहूर्त

Holi 2024 And holika dahan shubh muhurat: हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाते हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि साल 2024 में होली कब है और होलिका दहन का शुभ समय क्या है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Author
Edited By : Raghvendra Tiwari Updated: Jan 11, 2024 20:27
Holi 2024
होली 2024

Holi 2024 And holika dahan shubh muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल फाल्गुन माह की पूर्मिमा तिथि के दिन होली मनाई जाती है। रंगों का त्योहार भारत समेत विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। यह दो दिनों का पर्व होता है। पहले दिन होलिका दहन उसके अगले दिन होली मनाई जाती है।

इस दिन सभी लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाते हैं। साथ ही एक दूसरे के प्रति ईर्ष्या छोड़कर एक दूसरे को गला लगाते हैं और एक दूसरे के घर जाकर साथ में मिठाइयां खाते हैं। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। आज इस खबर में जानेंगे साल 2024 में होली कब है साथ ही होलिका दहन कब है, होलिका दहन का समय क्या है। इन सभी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

---विज्ञापन---

कब है फाल्गुन पूर्णिमा

हिंदू पंचांग के अनुसार, होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च 2024 दिन रविवार को है। पूर्णिमा तिथि का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें- सनातन धर्म में हिंदी में 12 महीनों के क्या है नाम, जानें कब से शुरू होता है नया साल

---विज्ञापन---

कब है होलिक दहन का शुभ समय

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर होलिका दहन होता है। साल 2024 में होलिका दहन 24 मार्च को होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का कुल समय 1 घंटा 14 मिनट रहने वाला है।

होली कब है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के अगले दिन रंगों का त्योहार होली खेली जाएगी। पंचांग के अनुसार, 25 मार्च को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही इसके अगल दिन यानी 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार से चैत्र माह की शुरुआत हो जाएगी। यह माह हिंदू वर्ष का पहना महीना होता है। इस दिन से ही नव वर्ष की शुरुआत होती है।

यह भी पढ़ें- 30 जनवरी का दिन 4 राशियों के लिए बेहद खास, करियर में आएगा गजब का उछाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 11, 2024 08:27 PM

संबंधित खबरें