Hindi Month Name: सनातन धर्म में हिंदी में 12 महीनों के क्या है नाम, जानें कब से शुरू होता है नया साल

Hindi Month Name In Sanatan Language: आपको पता है हिंदी में हिूंद वर्ष के महीनों का नाम क्या होता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Hindi Month Name

हिंदी में महीनों के नाम

Hindi Month Name In Sanatan Language: आज के समय में अगर किसी से पूछा जाए कि कौन सा महीना चल रहा है, तो वह तुरंत जवाब देता है कि जनवरी या फरवरी…। सभी माता पिता अपने बच्चों को महीना का नाम भी जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल करके याद कराते हैं। आज के समय में अगर किसी से हिंदी महीना के बारे में पूछा जाए तो शायद ही कोई बता पाते हैं। लोगों को अंग्रेजी में महीनों के नाम तो याद है लेकिन हिंदी नहीं। आज इस खबर में हम जानेंगे हिंदी में सभी 12 महीनों के नाम के बारे में। आइए हिंदी महीनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

हिंदी में सभी 12 महीनों के नाम

हिंदू पंचांग के अनुसार, हिंदी में पहला महीना का नाम चैत्र और आखिरी महीना का नाम फाल्गुन होता है। सभी महीनों का नाम कुछ इस प्रकार है- चैत्र, वैसाख, ज्येष्ठ, आषाढ़ श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ, और अंतिम महीना फाल्गुन है।

विज्ञापन

जानें हिंदी महीना में अंग्रेजी महीना क्या होता है

चैत्र- पंचांग के अनुसार, सनातन धर्म में नव वर्ष की शुरुआत चैत्र माह से होती है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, चैत्र का महीना मार्च के मध्य में शुरू होता है और अप्रैल माह के मध्य में खत्म होता है।

विज्ञापन

वैशाख

हिंदू वर्ष का दूसरा महीना वैशाख का महीना होता है। यह अप्रैल के मध्य से शुरू होकर मई के मध्य में समाप्त होता है।

ज्येष्ठ

पंचांग के अनुसार, हिंदू वर्ष का तीसरा महीना ज्येष्ठ होता है। इस महीने की शुरुआत मई के मध्य में होती है वहीं समाप्ति जून के मध्य में होती है।

विज्ञापन

आषाढ़

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ का महीना चौथा महीना होता है। यह जून के मध्य से जुलाई तक रहता है। कहा जाता है कि इस माह में मानसून आती है।

श्रावण माह

पंचांग के अनुसार, श्रावण या सावन का महीना हिंदू वर्ष का पांचवा महीना है। इस माह में भगवान शिव की पूजा होती है। यह जुलाई के मध्य में शुरू होता है और अगस्त के मध्य तक रहता है।

विज्ञापन

भाद्रपद

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह हिंदू वर्ष का छठा महीना है। इस माह को भादो के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह में गणेश जी पूजा होती है। यह महीना अगस्त के मध्य में शुरू होकर मध्य सितंबर तक रहता है।

विज्ञापन

आश्विन

पंचांग के अनुसार, हिंदू वर्ष का सातवां माह आश्विन माह होता है। इस माह की शुरुआत सितंबर के मध्य में होता है और अक्टूबर के मध्य तक चलता है।

कार्तिक

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीना हिंदू वर्ष का आठवां महीना है। यह अक्टूबर के मध्य में शुरू होकर नवंबर के मध्य तक चलता है।

विज्ञापन

मार्गशीर्ष

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह वर्ष का नौवां महीना है। मार्गशीर्ष माह को अगहन के नाम से भी जाना जाता है। यह नवंबर के मध्य में शुरू होता है और दिसंबर के मध्य तक चलता है।

पौष

पौष माह हिंदू वर्ष का दसवां महीना है। इस माह को पूस माह भी कहा जाता है। यह दिसंबर शुरुआत में शुरू होता है और जनवरी के मध्य तक चलता है।

विज्ञापन

माघ

पंचांग के अनुसार, माघ माह पंचांग का 11वां महीना है। इस माह की शुरुआत जनवरी मध्य में होकर फरवरी मध्य तक चलता है।

फाल्गुन

हिंदू पंचांग के अनुसार, हिंदू वर्ष का आखिरी और 12वां महीना फाल्गुन का महीना होता है। इस माह की शुरुआत मध्य फरवरी से होकर मार्च मध्य तक चलता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ