Lucky Zodiac Signs 2025: कुछ ही दिनों में नया साल 2025 शुरू होने वाला है। प्रत्येक व्यक्ति को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है। नए साल को लेकर ज्यादातर लोग प्लान बनाते हैं कि इस वर्ष वो ये काम करेंगे, यहां घूमने जाएंगे या ये चीजें ट्राई करेंगे आदि-आदि। आने वाला साल आपके हित में रहेगा या नहीं, इस बात की जानकारी आपको कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर पता चल सकती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका अशुभ और शुभ प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। चलिए जानते हैं वर्ष 2025 किन पांच राशियों के लिए अच्छा रह सकता है।
2025 में ये 5 राशियों होंगी मालामाल!
वृषभ राशि
पंचांग की गणना के अनुसार, 2025 वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। 2025 में बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिसके कारण इस राशि के जातकों का भाग्य मजबूत होगा। जोखिम उठाने से न डरें। भाग्य के साथ के कारण हर काम में सफलता मिलेगी। यात्रा करना और नई चीजों को सीखना अच्छा रहेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपको पैसों की कमी से छुटकारा मिले, तो इसके लिए कुछ नया करने की कोशिश करें। शुक्र की कृपा से लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए साल 2025 अच्छा रहने वाला है। इस वक्त आपके ऊपर बृहस्पति देव मेहरबान रहेंगे। हर काम ध्यान से करेंगे, तो कामयाबी मिलेगी। धन कमाने के लिए योजना बनाना अच्छा रहेगा। पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं या जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके रिश्ते में मजबूती आएगी। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे, जिन्हें आपको खुद पहचानना होगा।
तुला राशि
सिंह के अलावा तुला राशि के लोगों के लिए भी 2025 शुभ रहेगा। शुक्र देव की विशेष कृपा से प्यार में सफलता मिलेगी। शनि देव के मेहरबान होने से आप अनुशासित बनेंगे, जिससे करियर प्रगति की ओर जाएगा। बृहस्पति के प्रभाव से प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जो आपका मार्गदर्शन करेंगे। अपने रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, तो अच्छा रहेगा।
धनु राशि
साल 2025 में धनु राशि के लोगों को विशेष फायदा हो सकता है। बृहस्पति की कृपा से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होगी, जिससे शिक्षा, यात्रा और नए अनुभवों में सफलता मिलेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए ये समय सही है। यात्रा के दौरान नई चीजों को सीखने को मौका मिलेगा।
मीन राशि
बृहस्पति की विशेष कृपा से मीन राशि के लोगों को साल 2025 में खास फायदा हो सकता है। अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों में शांति महसूस करेंगे, जिससे प्रियजनों के साथ जुड़ने और नए दोस्त बनाने में मदद मिलेगी। भाग्य प्रबल होगा, जिसके कारण एक के बाद एक काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।