हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2025: मंगल गोचर से पहले बुध की कृपा से इन 3 राशियों को होगा फायदा, बढ़ेगी संपत्ति!

अगले महीने 21 अप्रैल 2025 को मंगल देव गोचर करेंगे, जिससे एक दिन पहले बुध का नक्षत्र परिवर्तन होगा। चलिए जानते हैं अप्रैल माह में मंगल गोचर से पहले बुध की कृपा से किन-किन राशियों के जातकों का भाग्य चमक सकता है।

विज्ञापन
अप्रैल में 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश!

मंगल और बुध दोनों ग्रहों का शास्त्रों में खास महत्व है। ये दोनों शुभ ग्रह हैं, जिनका ज्यादातर राशियों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अगले महीने सबसे पहले बुध देव और फिर मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं अप्रैल में मंगल गोचर से पहले बुध की बदली चाल से किन-किन राशियों को फायदा होगा।

किस समय बदलेगी ग्रहों की चाल?

पंचांग की गणना के मुताबिक, 11 अप्रैल 2025 को शाम 6 बजकर 35 मिनट पर बुध देव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में कदम रखेंगे। बुध गोचर के अगले दिन 12 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 6 बजकर 32 मिनट पर मंगल देव पुष्य नक्षत्र में कदम रखेंगे, जहां पर वह 12 मई 2025 को सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2025: देवी शीतला की कृपा से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! करें ये उपाय

विज्ञापन

ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को अप्रैल माह में खास फायदा होगा। परिवारवालों और दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्तों में गहराई आएगी। इसके अलावा घरवालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। हाल ही में जिन लोगों ने नया काम शुरू किया है, उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। दुकानदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने निवेश से लाभ होने के कारण वो अपने पिता के नाम पर एक और दुकान खरीद सकते हैं।

कर्क राशि

मंगल गोचर से पहले बुध की कृपा से कर्क राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, वो यदि अपने साथी की भावनाओं को समझेंगे तो उन्हें जीवनसाथी को समझने में मदद मिलेगी। नौकरी कर रहे जातक यदि मन लगाकर काम करेंगे, तो उनका बॉस आने वाले कुछ दिनों में उनकी सैलरी बढ़ा सकता है। घर में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो जल्द निष्कर्ष निकल जाएगा।

विज्ञापन

धनु राशि

अप्रैल का महीना धनु राशि के जातकों के हित में रहेगा। आपका साथी आपके साथ बहुत प्यार और स्नेह से पेश आएगा, जिससे धनु राशि के लोगों को बेहद खुशी होगी। पड़ोसियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पुराने निवेश से लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की भी संभावना है। कारोबारियों की कुंडली में संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है।

ये भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2025: आज शीतला अष्टमी पर चंद्र की कृपा से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, होगा धन लाभ!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola