Gemstone for Evil Eye: काला जादू और बुरी नजर से बचाता है यह रत्न; जानिए धारण करने का तरीका

Gemstone for Evil Eye: भारत में बुरी नज़र और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए सुलेमानी पत्थर को बेहद असरदार माना जाता है. यह सुरक्षा और स्थिरता का शक्तिशाली कवच क्यों माना जाता है? असली सुलेमानी पत्थर कैसे पहचानें और इसे पहनने से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं? जानें इसके धारण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें.

sulemani-patthar-ke-fayde

Gemstone for Evil Eye: काला जादू, बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव की परंपरा भारत में सदियों से चली आ रही है. चाहे छोटा बच्चा हो, युवा हो या बुजुर्ग, बुरी नजर किसी को भी प्रभावित कर सकती है. इसके कारण व्यक्ति स्वास्थ्य, मानसिक शांति और प्रगति, तीनों में बाधा महसूस करता है. इस नकारात्मकता से रक्षा के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें सबसे असरदार माना जाता है सुलेमानी पत्थर. यह पत्थर सुरक्षा, स्थिरता और आध्यात्मिक शक्ति का मजबूत कवच माना जाता है. आइए जानते हैं, असली सुलेमानी पत्थर कैसे पहचानें, इसे पहनने से क्या-क्या लाभ होते हैं और धारण करने का तरीका क्या है?

विज्ञापन

ऐसा होता है असली सुलेमानी पत्थर

सुलेमानी पत्थर को अंग्रेजी में ओनिक्स अगेट (Onyx Agate) कहा जाता है. यह गहरे काले रंग का अपारदर्शी पत्थर होता है, जिसपर सफेद, ग्रे या हल्की धारियों के प्राकृतिक बैंड दिखाई देते हैं. मान्यता है कि इसकी रहस्यमय परतें इसे और भी शक्तिशाली बनाती हैं. यह भी कहा जाता है कि यह पत्थर प्राचीन समय में सुरक्षा और शक्ति बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता था. असली पत्थर हाथ में भारी, ठंडा और अपनी प्राकृतिक धारियों के कारण विशेष पहचान रखता है.

विज्ञापन

बुरी नजर और काला जादू से सुरक्षा

सुलेमानी पत्थर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह व्यक्ति को बुरी नजर, काला जादू, टोना-टोटका और नकारात्मक ऊर्जा से मजबूत सुरक्षा प्रदान करता है. कहते हैं कि यह पहनने वाले के आसपास एक सुरक्षा कवच बनाता है. बाहरी नकारात्मक ऊर्जा उस कवच के भीतर तक नहीं पहुंच पाती है.

जिन्हें बार-बार नजर लगती है, उनके लिए यह बेहद कारगर माना जाता है. यह पत्थर दूसरों की ईर्ष्या, क्रोध और जलन से निकलने वाली नकारात्मक वाइब्रेशन को सोखकर व्यक्ति को शांत और संतुलित रखने में भी मदद करता है.

विज्ञापन

कम करता है शनि-राहु-केतु का असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुलेमानी पत्थर शनि, राहु और केतु जैसे छाया ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने वाला पत्थर माना गया है. साढ़ेसाती, ढैया और राहु-केतु की दशा में राहत देता है. बेचैनी, भय, रुकावटें और मानसिक अस्थिरता को कम करता है. साथ ही, यह अचानक आने वाली कठिनाइयों, कोर्ट-कचहरी, दुश्मनों या गुप्त शत्रुओं के प्रभाव को भी शांत करता है.

विज्ञापन

स्वास्थ्य, ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि

रत्न विशेषज्ञ बताते हैं कि सुलेमानी पत्थर शरीर और मन दोनों को सकारात्मक ऊर्जा देता है. कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को इससे लाभ मिलता है. मानसिक तनाव, चिंता और डर कम होता है. आत्मविश्वास बढ़ता है और निर्णय क्षमता मजबूत होती है. बच्चों में चंचलता, बेचैनी और नजर लगने की समस्या कम होती है. यह व्यक्ति के मूड स्विंग को भी स्थिर करता है और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार ला सकता है.

ऐसे धारण करें सुलेमानी पत्थर

इस पत्थर को पहनना आसान और लगभग हर उम्र के व्यक्ति के लिए सुरक्षित है. कहा जाता है कि यह पत्थर पहनने के बाद पहले 21 दिनों में इसका प्रभाव सबसे अधिक महसूस होता है.

विज्ञापन

धातु: चांदी में अंगूठी या लॉकेट सबसे शुभ माना जाता है.
धागा: काला या नीला धागा उपयुक्त है.
दिन: शनिवार का दिन पहनने के लिए सर्वश्रेष्ठ है.
शुद्धि: पहनने से पहले गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध करें और अपने इष्ट देव का स्मरण करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ