हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: 25 मई को पलटेगा मेष-सिंह समेत इन 5 राशियों का भाग्य, होगा धन लाभ

Lucky Zodiac Sign: 25 मई, 2025 का दिन 5 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। आज के दिन इन राशियों के जातकों के किस्मत का सितारा चमक सकता है। पुराने अटके काम फिर शुरू हो सकते हैं। करियर और कारोबार में अपार धन लाभ हो सकता है। सफलता मिलने से जीवन संभलेगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिनका भाग्य आज पलट सकता है?

विज्ञापन
Zodiac Sign

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 25 मई रविवार का दिन बहुत खास रहने वाला है। यह भगवान सूर्य का दिन है, जो आज वृषभ राशि में हैं। वहीं, चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। आज मासिक शिवरात्रि भी है और इस दिन कृतिका और रोहिणी जैसे नक्षत्रों के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इन अच्छे योगों के संयोग से आज 5 राशियों की किस्मत पलट सकती हैं। आइए जानते हैं कि ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों लिए यह दिन किस प्रकार से शुभ रहेगा?

मेष राशि (Aries)

25 मई को मेष राशि वालों के जीवन में नई ऊर्जा आएगी। आज आप जो भी कोशिश करेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। आपके लिए कई रास्ते खुल सकते हैं और आप सकारात्मक सोच से आप आगे बढ़ेंगे। आप धैर्य रखेंगे और अपने काम पर ध्यान देंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से से काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कारोबार में छोटी यात्राओं से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। पुराना कर्ज चुकाने में आसानी होगी। स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा और ध्यान केंद्रित रहेगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें: Morning Habits: सुबह उठते ही बिना नहाए कर लें ये 3 काम, खिंची चली आएगी खुशियां और धन-धान्य

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को आज 25 मई को उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। कोई पुराना प्रयास अब सफल हो सकता है और कोई नया अवसर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथियों और सीनियर्स का साथ मिलेगा। जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें ऑफर मिल सकता है। व्यापार में भी तरक्की के संकेत हैं। नया सौदा हो सकता है या नया पार्टनर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत भी ठीक रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए 25 मई का दिन बहुत शुभ रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देगी। दिन की शुरुआत अच्छे मूड में होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके अच्छे विचार आपको आगे बढ़ाएंगे। आज लिया गया कोई फैसला भविष्य में लाभ देगा। दिन सकारात्मक है, इसे पूरी तरह से इस्तेमाल करें। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय ठीक है। आपकी योजना सफल हो सकती है। पढ़ाई में लगे लोगों को फायदा होगा। जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)

25 मई का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। कई अच्छी खबरें मिल सकती हैं। व्यापारी लोगों को फायदा होगा।नए सौदे हाथ लग सकते हैं। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा। जो भी काम आप करेंगे, उसमें सफलता के योग हैं। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। यदि पहले कोई झगड़ा हुआ था, तो वह अब खत्म हो सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवनसाथी से तालमेल बेहतर रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को हल्का और तरोताजा महसूस करेंगे। थकान कम होगी और मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए 25 मई एक अच्छा दिन सिद्ध हो सकता है। आज का दिन सौभाग्य लेकर आया है। आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। काफी समय से जो आर्थिक परेशानी थी, वह अब दूर हो सकती है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। कारोबार के कामकाज में सुधार होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्य पूरी तरह आपके साथ है। आज कोई बड़ा फैसला लेने से न डरें। सकारात्मक सोच बनाए रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Most Humble Zodiac: विनम्रता है इन 4 राशियों की पहचान, सफलता की सीढ़ियां चढ़कर भी जमीन से जुड़े रहते हैं ये लोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola