Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 24 मई 2025 का दिन कई राशियों के लिए बेहतरीन सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से जो मुश्किलें थीं, अब वे धीरे-धीरे दूर होंगी। बदलाव सकारात्मक रहेगा। मन में नया उत्साह आएगा। जिन लोगों के जीवन में अब तक परेशानियां चल रही थीं, उनके बुरे दिन खत्म होने वाले हैं। इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति से 5 राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस अच्छे समय का पूरा लाभ उठाएं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और इनके जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय काफी अनुकूल है, क्योंकि 24 मई से आपका समय बदल सकता है। आगे की योजना पर काम शुरू करें। भाग्य अब आपका साथ देगा। कठिन दौर अब खत्म होने वाला है। मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो काम रुके थे, अब पूरे होने लगेंगे। कामों में तेजी आएगी और पैसों की दिक्कतें कम होंगी। आमदनी में सुधार होने के साथ ही खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। नया निवेश करने का समय अच्छा है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं? अब वक्त आपके पक्ष में है। परिवार में भी माहौल बेहतर होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
ये भी पढ़ें: Morning Habits: सुबह उठते ही बिना नहाए कर लें ये 3 काम, खिंची चली आएगी खुशियां और धन-धान्य
मिथुन राशि
जब समय साथ देता है, तो जीवन में अप्रत्याशित बदलाव आता है। मिथुन राशि वालों के लिए अच्छी बात यह है कि अब समय आपका साथ देगा। जो काम लंबे समय से रुके थे, वे अब धीरे-धीरे पूरे होंगे। करियर में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में नई डील बन सकती है। बड़े फैसले लेने का यह सही समय है। जो बात आपको परेशान कर रही थी, अब उसका हल मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा। मन हल्का और शांत रहेगा। सेहत में भी सुधार नजर आएगा। पुरानी थकान या बीमारी में राहत मिलेगी। परिवार में भी अच्छा माहौल रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के बुरे दिन अब खत्म होने वाले हैं। आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। फैसले लेने में हिचक नहीं रहेगी। समस्याएं धीरे-धीरे दूर होंगी। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक बोझ कम होगा। राहत का एहसास होगा। कामकाज में सुधार नजर आएगा। नौकरीपेशा जातक काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। उनसे मदद भी मिलेगी। ये मदद आपके भविष्य में भी काम आएगी। छोटे-छोटे मौके बड़े बन सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए समय बदलने वाला है। 24 मई के बाद भाग्य आपका साथ देगा। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। नए अवसर दरवाज़े पर दस्तक देंगे। समय को पहचानें और आगे बढ़ें। यह समय आगे बढ़ने और चमकने का है। अभी तक जो अटकी योजनाएं थीं, अब वे पूरी होने लगेंगी। कामों में तेजी आएगी और धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया निवेश फायदेमंद रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं।नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसाय में भी विस्तार संभव है। मुनाफा बढ़ेगा और नाम भी। परिवार में प्रेम और तालमेल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए अब किस्मत चमकने का समय आ गया है। आपका समय बदल रहा है। आपके लिए नए दरवाज़े खुलेंगे। सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। तरक्की का रास्ता साफ होगा। जीवन में नई ऊर्जा आएगी। आप पहले से ज्यादा सक्रिय रहेंगे। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। ये समय सफलता की ओर बढ़ने का है। करियर में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। काम में सफलता के संकेत हैं। आपका प्रयास रंग लाएगा। जो लक्ष्य अधूरे थे, वे पूरे होंगे। पद और मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में भी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। नई मुलाकातें फायदेमंद साबित होंगी। ये लोग भविष्य में मदद करेंगे।
ये भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: कहीं आपकी रसोई में चूल्हा गलत दिशा में तो नही है? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines