हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: 11 मई से इन 5 राशियों का भाग्य लेगा करवट, जल्द मिलेगी सफलता

Lucky Zodiac Sign: 11 मई, 2025 को ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से यह दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दिन 5 राशियों की किस्मत जाग सकती है। उनके काम में तेजी आएगी और लक्ष्य पूरा करने में सफलता मिलेगी। अटके और फंसे हुए काम बनने लगेंगे। आर्थिक फायदा के योग भी बन रहे हैं और इनकम बढ़ सकती है। आइए जानते हैं, आज किन 5 राशियों के जातकों को लाभ होने की प्रबल संभावना है?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 11 मई, 2025 को दिन रविवार है और आज रवि योग भी बन रहा हैं। आज चंद्रमा तुला राशि में और सूर्य मेष राशि में हैं। चंद्रमा और सूर्य की यह ज्योतिष स्थिति काफी खास है। आज जातकों की आत्मविश्वास, ऊर्जा, शक्ति और भाग्य में वृद्धि होगी। धन, शिक्षा, यात्रा और संबंधों में सकारात्मक असर दिखेगा। परिश्रमी व्यक्तियों को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। इनकम बढ़ सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य से जानते हैं कि 11 मई को किन 5 राशियों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

मेष राशि (Aries)

Aries

11 मई का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप जो नया काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। अगर आपने कहीं पैसे लगाए हैं, तो फायदा हो सकता है। कोई पुरानी योजना भी आज काम आ सकती है। नौकरी करने वालों के लिए दिन खास रहेगा। प्राइवेट जॉब में सैलरी बढ़ सकती है या प्रमोशन मिल सकता है। आपके काम की तारीफ होगी और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। घर में कोई शुभ खबर मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लोग आपके फैसलों को सही मानेंगे और सराहेंगे। कुल मिलाकर दिन सफलता और खुशी से भरा रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: धन-वैभव आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, जाग जाता है सोया भाग्य

वृषभ राशि (Taurus)

Taurus

विज्ञापन

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कई काम जो पहले रुक गए थे, आज पूरे हो सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। अगर कोई कोर्ट से जुड़ा मामला है, तो उसमें भी राहत मिल सकती है। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। आपकी इज्जत और भरोसे में बढ़ोतरी होगी। आपसे सलाह लेने वाले लोग बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। इससे व्यापार में विस्तार और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं

सिंह राशि (Leo)

Leo

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए आज 11 मई का दिन मेहनत का फल देने वाला रहेगा। यह दिन शांति, सफलता और खुशी से भरा रहेगा। आपका मन पूरे दिन काम में लगा रहेगा। जो भी काम करेंगे, उसमें अच्छा नतीजा मिलेगा। पुरानी मेहनत का आज फायदा मिल सकता है। कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार आपसे मिल सकता है। इससे रिश्ते और भी मजबूत होंगे। घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ बनी रहेगी, जिससे वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। अगर आप छात्र हैं, तो पढ़ाई में मन लगेगा। आपकी एकाग्रता बहुत अच्छी रहेगी। पढ़ाई से जुड़ा कोई काम आसानी से पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

Scorpio

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के लिए दिन उम्मीद और सफलता से भरा रहेगा। आज आपके लिए यह दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा है। अगर आप नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। कोई इंटरव्यू या ऑफर मिलने की संभावना है। विदेश जाने का सपना है तो उससे जुड़ी जानकारी या मौका मिल सकता है। पढ़ाई के लिए विदेश जाने का रास्ता भी खुल सकता है। कोई पुराना फैसला, जो रुका हुआ था, आज आपके हक में आ सकता है। इससे मन को राहत मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। जो भी काम करेंगे, उसमें अच्छा नतीजा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

Sagittarius

विज्ञापन

11 मई का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। जो भी काम आप आत्मविश्वास से करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास आज बढ़ा हुआ रहेगा। नया निवेश करना हो तो आज का दिन सही है। पैसे से जुड़े फैसलों में लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो कोई बड़ी डील हो सकती है।
नया पार्टनरशिप या कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। प्यार भरे रिश्तों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। लव पार्टनर से सरप्राइज या तोहफा मिल सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह आपके काम आ सकती है। कोई खास व्यक्ति आज आपकी मदद के लिए आगे आएगा।

ये भी पढ़ें: भगवान बुद्ध की 10 अनमोल शिक्षाएं, इसे अपनाने से बदल जाती है जिंदगी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola