Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Lucky Dreams: कई अशुभ घटनाओं के सपने भी देते हैं शुभ संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र से

Auspicious Bad Dreams: सपने में अशुभ चीजों व घटनाओं को देखकर व्यक्ति डर जाता है, जिसके बाद मन में तरह-तरह के ख्याल आते हैं. हालांकि, कुछ अशुभ घटनाएं ऐसी भी हैं, जो भविष्य में होने वाली शुभ घटनाओं का संकेत देती हैं. चलिए जानते हैं उन अशुभ सपनों के बारे में, जिन्हें स्वप्न शास्त्र में शुभ माना गया है.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 23, 2026 09:05
Auspicious Bad Dreams
Credit- AI Gemini

Auspicious Bad Dreams: सोते समय सपने आना एक सामान्य बात है. जहां कुछ सपने व्यक्ति को अच्छा महसूस कराते हैं, वहीं कई सपने डर और निराशा का कारण भी बनते हैं. हालांकि, कुछ अशुभ सपने ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति को शुभ घटनाओं का संकेत दे रहे होते हैं. दरअसल, स्वप्न शास्त्र में सपने में दिखने वाली छोटी से छोटी चीज व घटना को शुभ-अशुभ संकेत से जोड़ा गया है. यहां पर आज आप उन अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं, जिनका सपने में दिखना शुभ माना गया है.

अशुभ सपने जो देते हैं शुभ संकेत

  • मृत्यु: यदि आप सपने में खुद की मृत्यु या किसी व्यक्ति की मौत होते हुए देखते हैं तो ये अशुभ नहीं, बल्कि शुभ संकेत है. ये दर्शाता है कि व्यक्ति की उम्र बढ़ने वाली है और उसे अपने जीवन की तमाम समस्याओं से जल्द मुक्ति मिलेगी.
  • रोना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को या किसी व्यक्ति को जोर-जोर से रोते हुए देखना शुभ संकेत है. ये दर्शाता है कि आने वाले समय में आपको मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.
  • अर्थी या शव: सपने में अर्थी व शव देखना शुभ माना जाता है. ये संकेत है कि आपको किसी पुरानी बीमारी या परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है.
  • हत्या: सपने में खुद की या किसी व्यक्ति की हत्या देखना शुभ माना जाता है. ये संकेत है कि आपका कोई रुका काम पूरा हो सकता है. इसके अलावा आपको शत्रुओं पर भी विजय मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Prediction: चैत्र नवरात्रि के खत्म होने से पहले इन 4 राशियों का खुशियों से घर भरेंगी मां दुर्गा, ग्रहों का भी मिलेगा साथ

---विज्ञापन---

ये अशुभ सपने भी देते हैं शुभ संकेत

  • मल
  • आत्महत्या
  • घर गिरना
  • कब्रिस्तान
  • श्मशान घाट
  • काली चींटियां
  • सांप का काटना
  • खुद को नग्न देखना
  • पैर में कांटा चुभना
  • जहरीले कीड़ों का काटना
  • स्वयं को उड़ते हुए देखना
  • खुद का लड़ाई में मारे जाना
  • मृत व्यक्ति के साथ भोजन करना

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 23, 2026 09:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.