Samudrik Shastra: शरीर के 7 लक्षण देते हैं चमकती किस्मत के संकेत, जानें कितने लकी हैं आप

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के कुछ खास लक्षण भाग्य का संकेत देते हैं. यह शास्त्र कहता है कि आपकी बनावट, स्वभाव और सफलता पहले से तय है. आइए जानते हैं, ऐसे शरीर के ऐसे 7 संकेत कौन से हैं, जो लकी माने जाते हैं?

Samudrik-Shastra

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र भारत का एक प्राचीन विद्या है, जो शरीर की बनावट का अध्ययन कर मनुष्य के स्वभाव और किस्मत की भविष्यवाणी करता है। इस शास्त्र के अनुसार, शरीर के अंगों को केवल शारीरिक बनावट नहीं, बल्कि भाग्य के संकेत के रूप में भी देखा जाता है. मान्यता है कि कुछ खास लक्षण व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और सफलता का संकेत देते हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही 7 प्रमुख संकेतों को, जो अक्सर ‘लकी’ होने से जोड़े जाते हैं.

विज्ञापन

चौड़ा माथा

जिन लोगों का माथा चौड़ा और ऊंचा होता है, उन्हें समझदार माना जाता है. ऐसे लोग हालात को जल्दी समझते हैं. फैसले लेने में देर नहीं करते. नेतृत्व करने की क्षमता भी मजबूत होती है. करियर में आगे बढ़ने के मौके अक्सर ज्यादा मिलते हैं.

विज्ञापन

चेहरे पर तिल का महत्व

दाहिने गाल पर तिल पुरुषों के लिए शुभ माना जाता है. यह सुख और सफलता का संकेत माना जाता है. महिलाओं के बाएं गाल पर तिल होना अच्छा माना गया है. इसे सम्मान और समृद्धि से जोड़ा जाता है. होंठ के ऊपर तिल भी खास माना जाता है. यह आकर्षण और बेहतर जीवनशैली की ओर इशारा करता है.

हथेली के शुभ चिन्ह

अगर हथेली में कमल, मछली, चक्र या त्रिशूल जैसे निशान दिखते हैं, तो इसे विशेष माना जाता है. ऐसे लोग मेहनती होते हैं. किस्मत भी उनका साथ देती है. कई बार ये लोग ऊंचे और प्रभावशाली पद तक पहुंचते हैं.

विज्ञापन

होंठ का संकेत

लाल, मुलायम और साफ होंठ अच्छे भाग्य का प्रतीक माने जाते हैं. ऐसे लोग आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं. जीवन में सुख और सुविधाएं पाने की संभावना अधिक मानी जाती है.

दांत का संकेत

सामने के दांतों के बीच हल्का गैप होना शुभ माना जाता है. ऐसे लोग बोलने में प्रभावशाली होते हैं. कहा जाता है कि इन्हें धन की कमी कम महसूस होती है.

विज्ञापन

दांतों की संख्या

पूरे 32 दांत होना भी शुभ माना गया है. इसे आरामदायक और संतुलित जीवन का संकेत माना जाता है.

विज्ञापन

नाभि का संकेत

गहरी और ऊपर की ओर झुकी नाभि को सुख और समृद्धि का संकेत माना गया है. ऐसे लोग आमतौर पर खुशमिजाज और संतुलित जीवन जीते हैं.

शरीर की बनावट

घुटनों तक लंबे हाथ यानी अजानबाहु होना एक खास लक्षण माना जाता है. यह ऊंचे पद, सम्मान और मजबूत व्यक्तित्व की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

नाक का संकेत

तोते जैसी तीखी नाक को तेज दिमाग का प्रतीक माना जाता है. ऐसे लोग सोचने और समझने में तेज होते हैं. धन और सफलता से भी इसे जोड़ा जाता है.

भौंहों का संकेत

जिनकी भौंहें घनी होती हैं या बीच में हल्के बाल होते हैं, उन्हें आत्मविश्वासी माना जाता है. ऐसे लोग अपने फैसलों पर टिके रहते हैं.

विज्ञापन

पैरों के निशान

पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र जैसे निशान बहुत दुर्लभ माने जाते हैं. यह ऐश्वर्य और आध्यात्मिक झुकाव का संकेत माना जाता है.

इसे भी जानें

पुरुषों के शरीर के दाहिने हिस्से में तिल शुभ माना जाता है. महिलाओं की संतुलित काया, खासकर कमर का अनुपात भी सकारात्मक संकेत माना गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ