Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय
Aaj Ka Panchang: आज 22 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है. नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित होता है. इसके साथ ही आज वासुदेव चतुर्थी है. यहां पर आप पंचांग के जरिए इस शुभ दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और अन्य जरूरी बातों के बारे में जान सकते हैं.
Aaj Ka Panchang 22 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 मार्च 2026 के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. यह चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन होगा. चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है. इसके साथ ही वासुदेव चतुर्थी मनाई जा रही है. 22 मार्च को चतुर्थी तिथि के साथ ही योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय क्या रहने वाला है इसके बारे में आप पंचांग के जरिए जान सकते हैं. यहां पढ़ें 22 मार्च 2026, दिन रविवार का पंचांग.
तिथि, करण, पक्ष और योग
तिथि – 22 मार्च को दिन की शुरुआत चतुर्थी तिथि के साथ हो रही है इसका समापन रात को 9 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा. उदयातिथि के आधार पर चतुर्थी तिथि मान्य होगी. माह – चैत्र पक्ष – शुक्ल पक्ष करण – वणिज, विष्टि और बव नक्षत्र – भरणी और कृत्तिका योग – वैधृति और विष्कम्भ दिन – रविवार दिशाशूल – पश्चिम
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि दिन रविवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्र ग्रह मेष राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल और बुध दोनों की युति कुंभ राशि में बन रही है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
हिंदी न्यूज़ज्योतिषAaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय