Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर भूलकर भी न करें ये 3 काम, अपशकुन होता है

santan gopal mantra, dharma karma, tantra mantra, jyotish tips
विज्ञापन

Janmashtami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 6 तथा 7 सितंबर को मनाई जाएगी। स्मार्त संप्रदाय के लोग 6 सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे जबकि शैव संप्रदाय के लोग 7 सितंबर को जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे। आइए जानते हैं कि इस दिन किन बातों का ध्यान रखने से आपको व्रत एवं पूजा का पूरा लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: आज ही करें बिना पैसे का यह उपाय, तुरंत पूरी करेगा हर मनचाही इच्छा

Advertisment

कृष्ण जन्माष्टमी पर ध्यान रखें ये बातें (Janmashtami 2023)

  1. भगवान कृष्ण को भोग में तुलसी पत्र अवश्य ही भेंट किया जाता है। परन्तु जन्माष्टमी के दिन तुलसी पत्र नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से दोष लगता है, इसके बजाय एक दिन पूर्व में ही पत्ते तोड़कर फ्रिज में रख लें। इन पत्तों को आप जन्माष्टमी के दिन काम ले सकते हैं।
  2. जन्माष्टमी का व्रत करने वाले भक्तों को इस दिन अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए। इसके बजाय वे फलाहार ग्रहण कर सकते हैं। एकादशी के समान ही जन्माष्टमी पर अन्न का निषेध किया गया है। परन्तु जो लोग व्रत नहीं करते हैं, वे अन्न खा सकते हैं।
  3. भगवान कृष्ण की पूजा पूर्णत सात्विक भाव से ही की जाती है। अतः उनकी भक्ति एवं पूजा करने वाले भक्तों को भूल कर भी मांस, मदिरा, अंडा, नशीले पदार्थ आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का फल पूरी तरह नष्ट हो जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ