Diwali Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से दिवाली से पहले और उसके बाद का महीना अत्यंत शुभ माना जा रहा है। दीवाली से ठीक पहले नरक चतुर्दशी और धनतेरस मनाया जाता है। अक्टूबर में राहु-केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इसके साथ ही इस दौरान सिंह राशि में शुक्र की उपस्थिति भी खास मानी जा रही है। दरअसल 3 नवंबर को शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 4 नवंबर को शनि देव स्वाराशि में मार्गी होने वाले हैं। जो कि कई राशियों के लिए शुभ है। फिर 6 नवंबर को मंगल देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए दिवाली से कुछ दिन पहले और बाद का समय अत्यंत शुभ साबित होगा। इस दौरान कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं नवंबर में होने वाले ग्रह-गोचर से दीवाली किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली से पहले और बाद में होने वाले ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव मेष राशि वालों पर पड़ेगा। इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में वृद्धि होगी। इसके साथ ही इस दौरान नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस अवधि में बिजनेस में भी खूब तरक्की देखने को मिलेगी। घर-परिवार में खुशहाली नजर आएगी।
यह भी पढ़ें: एक असुर कैसे बना पितरों के मोक्ष का कारण, पितृ पक्ष में हर किसी को पढ़नी चाहिए यह कथा
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए नवंबर महीने में होने वाला ग्रहों का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। दरअसल शुक्र देव जब कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो कन्या राशि के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। पूरे नवंबर महीने में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही शुक्र देव की कृपा से सुख और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। दिवाली में ऑफिस की तरफ से भी अच्छा उपहार मिलेगा। सैलरी में वृद्धि का भी योग बन रहा है।
कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर माह में होने वाले ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव कुंभ राशि पर बखूबी देखने को मिलेगा। दिवाली के आसपास नौकरी में पदोन्नति का लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही दिवाली में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर-परिवार में बरकत और खुशहाली रहेगी। नवंबर महीने में बिजनेस से भी आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ के कई योग बनेंगे। कुल मिलाकर दिवाली के पहले और बाद का समय मंगलकारी साबित होगा।
यह भी पढ़ें: 16 नवंबर तक राजा जैसा सुख भोगेंगे 3 राशियों के लोग, जॉब-बिजनेस से आएगा खूब धन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
16 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines