हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों पर आज बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, पढ़ें 4 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 4 सितंबर 2025 को द्वादशी तिथि है। यह दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप अपने दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal: 4 सितंबर 2025 को द्वादशी तिथि रहेगी। इसके साथ ही रात 11 बजकर 44 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। योग सौभाग्य दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन लग जाएगा। करण बव शाम 4 बजकर 20 तक रहेगा। इसके बाद बालव करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा मकर राशि में और सिंह राशि में बुध, सूर्य और केतु रहेंगे। इसके साथ ही मिथुन राशि में गुरु व कर्क राशि में शुक्र मौजूद रहेंगे। मीन राशि में शनि और कुंभ में राहु की मौजूदगी सभी राशियों पर अपना असर डालेगी। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आप मन में किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले गहन विचार करें और अपने विश्वसनीय लोगों से सलाह लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्कता बरतें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए गए निवेशों से लाभ की संभावना है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

जोखिम भरे कार्यों से बचें और अजनबियों पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। सतर्क रहें। धन संचय में सफलता मिलेगी और संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

विवाह संबंधी चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान पर ध्यान दें। मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि इससे आप स्वयं मुश्किल में पड़ सकते हैं। धन लाभ की संभावना है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कार्यों को टालना बंद करें और समय पर काम पूरा करें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। व्यापार वृद्धि के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा।

सिंह राशि

जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हताश न हों, क्योंकि इससे आपका और दूसरों का नुकसान हो सकता है। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा और न्याय पक्ष मजबूत होगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

केवल धन कमाने पर ध्यान न दें, बल्कि अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरा करें। व्यस्तता के कारण महत्वपूर्ण कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि

यह भाग्योदय का समय है। पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर मशीनरी बार-बार खराब होने से परेशानी होगी। मशीनरी का स्थान परिवर्तन करें, समाधान होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

व्यवसाय में नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और सम्मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा।

धनु राशि

आत्मविश्वास और इष्टबल से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और सकारात्मक सोच अपनाएं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय है, पूरी मेहनत से कार्य करें।

विज्ञापन

मकर राशि

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। अपने तौर-तरीकों को सुधारें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। कपास, तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि

अपने कार्यक्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव लाभकारी रहेगा। अपनी योजनाएं हर किसी को न बताएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

अपने व्यवहार में सुधार लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान-कीर्ति में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 4 सितंबर को संभलकर रहें ये 3 राशियां, हो सकती है समस्या

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola