Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों पर आज शनिदेव रहेंगे मेहरबान, पढ़ें 30 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 30 अगस्त के दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह दिन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा और कुछ लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपके लिए यह दिन कैसा रहेगा। इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए यह दिन कैसा रहने वाला है?

Aaj Ka Rashifal

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: 30 अगस्त के दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 10 बजकर 46 तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र विशाखा दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा लग जाएगा। योग इंद्र दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। करण गर सुबह 9 बजकर 34 तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण रात 10 बजकर 46 तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इसके बाद वे वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य और केतु सिंह राशि में रहेंगे। कर्क राशि में शुक्र मौजूद रहेंगे। वहीं, बुध कर्क राशि में शाम 4 बजकर 48 मिनट तक मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि में शनि और कुंभ राशि में राहु विराजमान रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. हर्षवर्धन शांडिल्य से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

विज्ञापन

मेष राशि

व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।

वृषभ राशि

दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

मिथुन राशि

निवेश किए धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें, मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

सिंह राशि

आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

तुला राशि

आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

धनु राशि

दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

विज्ञापन

मकर राशि

पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

कुंभ राशि

कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

कम बोलें पर अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ