हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, पढ़ें 29 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 29 जून दिन रविवार आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल आपके दिन में होने वाली घटनाओं को डिसाइड करती है। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: 29 जून 2025 का दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी राशियों के लिए अलग-अलग होगा। कुछ के लिए शुभ तो कुछ के लिए दिक्कतों से भरा होगा। इस दिन आषाढ़ माह की चतुर्थी तिथि सुबह 9:14 तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी। वज्र योग शाम 5:59 तक प्रभावी रहेगा, फिर सिद्धि योग लगेगा। अश्लेषा नक्षत्र सुबह 6:34 तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र शुरू होगा। करण में विष्टि (भद्रा) सुबह 9:14 तक, फिर बव करण शाम 9:13 तक, और इसके बाद बालव करण प्रभावी होगा।

ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा सुबह 6:34 तक कर्क राशि में रहेगा, फिर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां मंगल और केतु के साथ त्रिग्रही युति बनाएगा। शुक्र मेष में, सूर्य और बृहस्पति मिथुन में, बुध कर्क में, राहु कुंभ में, और शनि मीन राशि में रहेगा। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि यह दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का है। किसी भी तरह के विवाद से बचें और अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करें। यात्रा से फायदा हो सकता है। आपकी मेहनत से करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन गलत सलाह से नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज प्रोफेशन में बदलाव की इच्छा महसूस होगी, लेकिन पढ़ाई में रुचि कम रह सकती है। पैरों में दर्द या थकान परेशान कर सकती है। उत्तेजना में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी और तनाव का माहौल रह सकता है। जोखिम भरे कामों से बचें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज व्यापारिक यात्रा शुभ रहेगी। नए प्रोजेक्ट्स के लिए साझेदार मिल सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत की चिंता रह सकती है। बकाया राशि की वसूली होगी, और यात्रा से फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन उन्हें लागू करने में देरी हो सकती है। परिवार में आपकी पूछ-परख कम हो सकती है, लेकिन पिता के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। कार्यक्षमता में सुधार होगा, और तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत खास है। नए लोगों से दोस्ती में सावधानी बरतें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। धर्म और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा, और सरकारी कामों में सहयोग मिलेगा। दुर्घटना और विवाद से बचें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 29 मई बनेगा इन 5 राशियों का गोल्डन डे, छप्परफाड़ होगा लाभ

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों या गुरुओं का मार्गदर्शन मिलेगा। वाहन, मशीनरी या आग से सावधानी बरतें। विवाद और अतिविश्वास से नुकसान हो सकता है। धैर्य के साथ काम करें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों को किसी भी कीमत पर झुकना पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी, और घर में सुख का माहौल रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। मकान बदलने से फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को अपने करियर के प्रति गंभीरता बरतनी चाहिए। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो फायदेमंद रहेंगे। कार्यस्थल पर तरक्की होगी, और निवेश से लाभ मिलेगा। थकान महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों को समय के बदलाव से राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा, लेकिन सोच-विचार कर व्यापार करें, वरना अचानक नुकसान हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के हौसले से तरक्की मिलेगी। नए वस्त्र की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता की सेहत की चिंता रहेगी। आपसी विवाद से बचें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। आपकी गलती से बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे, और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा, लेकिन किसी चीज से डर का माहौल रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों को बड़ों की सलाह माननी चाहिए। पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। मित्रों से अच्छी खबर मिलेगी और आत्मसम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 29 जून इन 4 राशियों के लिए बन सकता है ‘बैड डे’, बरतें सतर्कता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola