Aaj Ka Rashifal: 21 जून 2025 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 7:18 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। अश्विनी नक्षत्र शाम 7:50 बजे तक रहेगा, फिर भरणी नक्षत्र शुरू होगा। अतिगण्ड योग शाम 8:29 बजे तक रहेगा, इसके बाद सुकर्मा योग लगेगा। विष्टि करण सुबह 7:18 बजे तक, फिर बव करण शाम 5:55 बजे तक, और उसके बाद बालव करण शुरू होगा। ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा और शुक्र मेष राशि में, सूर्य, बुध और गुरु मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, और शनि मीन राशि में रहेंगे।आइए, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि यह दिन आपके लिए क्या लेकर आएगा?
मेष राशि
नया बिजनेस शुरू करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें। मानसिक तनाव रह सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिशें नाकाम हो सकती हैं। धैर्य और पॉजिटिव सोच रखें।
वृषभ राशि
बिजनेस में नए एग्रीमेंट फायदेमंद होंगे और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्युमेंट्स की सावधानी से जांच करें। दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा और बच्चों की प्रोग्रेस के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
बेवजह का तनाव खत्म होगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी करीबी की पर्सनल प्रॉब्लम सॉल्व करने में समय लगेगा। हेल्थ, खासकर पेट से जुड़ी दिक्कतों पर ध्यान दें। खर्चों पर कंट्रोल रखें।
कर्क राशि
आप दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। फैसले लेते समय सावधानी रखें, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान कर सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
बिना वजह गुस्सा करने से बचें, क्योंकि यह रिश्तों को खराब कर सकता है। विदेश यात्रा की रुकावटें खत्म होंगी। पैसा कमाने के लिए गलत रास्तों से बचें, वरना इज्जत और पैसा दोनों जा सकते हैं।
कन्या राशि
आपकी मेहनत कामयाब होगी और लक्ष्य हासिल हो सकता है। पिता के साथ रिश्तों में सुधार होगा। बच्चों की सेहत की चिंता रह सकती है। जॉब के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ के योग हैं।
तुला राशि
फैसले लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है, लेकिन आप सही डिसीजन ले पाएंगे। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपनों से मिलने का मौका मिलेगा। शादी की रुकावटें दूर करने के लिए पितरों का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि
अपनी बातचीत की कला से काम पूरे करेंगे। जो आपकी आलोचना करते थे, वे ही तारीफ करेंगे। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धियों भरा है। परिवार का सपोर्ट मिलेगा और यात्रा अच्छी रहेगी।
धनु राशि
काम पूरे न होने से मन उदास रह सकता है। जिंदगी में उतार-चढ़ाव से तनाव बढ़ेगा। आर्थिक दिक्कतों से राहत मिल सकती है। बच्चों की पर्सनल प्रॉब्लम सॉल्व करने में व्यस्त रहेंगे।
मकर राशि
चंचल स्वभाव की वजह से नुकसान हो सकता है। बड़ों की सलाह सुनें, उनके अनुभव आपके लिए फायदेमंद होंगे। शादी से जुड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। बिजनेस ट्रिप के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
सोशल और पब्लिक क्षेत्र में नाम और सम्मान बढ़ेगा। परिवार और वैवाहिक जीवन में खुशी और संतुष्टि रहेगी। मस्ती और मनोरंजन से फायदा होगा। यात्रा के योग हैं, जो फायदेमंद रहेगी।
मीन राशि
परिवार के साथ मजेदार यात्रा हो सकती है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट सफल होंगे। वर्कप्लेस पर बॉस से पर्सनल रिलेशन बन सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान पर खर्च हो सकता है। कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 21 जून को बड़ी मुश्किल में फंस सकती हैं ये 5 राशियां, सोच-समझकर करें काम
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines