हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: 16 जून को करवट लेगी इन 5 राशियों की किस्मत, मिलेगा मोटा पैसा; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 16 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। इस दिन सोमवार का दिन है और जून महीने के तीसरे सप्ताह की शुरुआत है। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि 16 जून 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
16 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 16 जून 2025, सोमवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 3:31 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी। धनिष्ठा नक्षत्र पूरे दिन प्रभावी रहेगा। वैधृति योग सुबह 11:07 बजे तक रहेगा, इसके बाद विष्कम्भ योग शुरू होगा। तैतिल करण दोपहर 3:31 बजे तक रहेगा, फिर गर करण पूरे दिन प्रभावी रहेगा, जो सामान्य कार्यों के लिए शुभ है।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा दोपहर 1:10 बजे तक मकर राशि में रहेंगे, इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां राहु पहले से मौजूद हैं। शुक्र मेष राशि में, सूर्य, बुध और बृहस्पति मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, और शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए, ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि 16 जून 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और इसे शुभ बनाने के लिए क्या उपाय करें।

मेष राशि

महिला पक्ष का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

उपाय: सुबह बंदरों को गुड़-चना अथवा केला खिलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे।

विज्ञापन

उपाय: सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं और किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं।

कर्क राशि

धर्मगुरु या पिता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे।

विज्ञापन

उपाय: किसी गरीब को आटा, चावल अथवा मिश्री दान करें। जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।

सिंह राशि

घर और कार्यस्थल की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

उपाय: सुबह सूर्य के बीज मंत्र ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का 21 बार जाप करें और सूर्यदेव को रोली व चावल डालकर जल अर्पित करें।

कन्या राशि

रोग या विरोधी मानसिक पीड़ा दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं।

तुला राशि

जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन के योग बनेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन

उपाय: सुबह किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि

अधीनस्थ से सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

उपाय: सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना अथवा केला खिलाएं।

धनु राशि

व्यक्तिगत जीवन में धैर्य और संयम बरतें। रिश्तों में निकटता आएगी। शासन-सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 21 बार जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं।

मकर राशि

मन खिन्न रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भावुकता में कोई निर्णय न लें।

उपाय: सुबह कुत्तों को भोजन कराएं और शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक तनाव रह सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी।

उपाय: सुबह शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें और किसी घायल कुत्ते का उपचार कराएं।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। उपहार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय: सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 21 बार जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 16 जून को बड़ी परेशानी में फंस सकती हैं ये 4 राशियां, संभलकर गुजारें दिन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola