हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: 14 जून का दिन इन 4 राशियों के लिए है बेहद फलदायी, राशिफल से जानें कौन हैं ये भाग्यशाली लोग

Aaj Ka Rashifal: 14 जून, 2025 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन शनिवार है। यदि आप जानना चाहते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो आप इसे आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है और किन सरल उपायों के आप अपने दिन को बेहतर और फलदायी बना सकते हैं?

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार, आज 14 जून 2025 आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन शनिवार है। यह दिन बजरंग बली हनुमान जी और भगवान शनिदेव की आराधना का विशेष दिन माना गया है। आज दिन की शुरुआत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से होगी, जो 15 जून की 12:22 AM तक व्याप्त रहेगी है। इसके साथ ही आज ब्रह्म योग का सुखद संयोग इंद्र योग से हो रहा है।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज चंद्रमा धनु राशि में 05:38 AM तक ही थे और फिर वे मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। वहीं, सूर्य शुक्र मेष में, सूर्य वृषभ में, बुध और बृहस्पति मिथुन में, मंगल और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। इनके अलावा राहु कुंभ में और शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। आइए, ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि 14 जून, 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और इसे शुभ बनाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को देशाटन की दिशा में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में परिश्रम रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से मिलने पर घर में खुशी आएगी। किसी मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी बनेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के लोगों को को पिता का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें: मंगल दोष के लक्षण क्या हैं, क्यों माना जाता है खतरनाक? जानें ज्योतिष कारण और ग्रह शांति के अचूक उपाय

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज स्थानांतरण के योग बनेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा । संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन कर दे और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारी अथवा पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिलाना उत्तम रहेगा।

कन्या राशि

प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। परिवार का साथ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धर्मगुरु से मतभेद हो सकता है। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करवा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों जो अपने जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में विस्तार होगा। रिश्तो में निकलता आएगी। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

वृश्चिक राशि

वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक प्रयास फली भूत होंगे। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना या केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज दिन धन लाभ के लिए अच्छा है। छोटी-तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

मकर राशि

निजी सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें । घायल कुत्तों का उपचार करना फलदायी रहगा और शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दिया जला दें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आप अपने वाणी पर संयम रखें। मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रह सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। गोवंश की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या आप के घर में भी हैं लड्डू गोपाल, जानें उन्हें जगाने का सही तरीका, भूल से भी न करें ये 3 गलतियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola