Aaj Ka Rashifal: 11 जुलाई साल 2025 के सावन का पहला दिन है। यह दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह तो ग्रहों और नक्षत्रों की चाल ही तय करेगी, लेकिन इसको आप राशिफल से जान सकते हैं। राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर आधारित एक रोडमैप की तरह है, जो आपके लिए दिन में घटित होने वाली घटनाओं का एक अनुमान देता है। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और यह दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है?
मेष राशि
अपने विचारों और कार्यों पर नियंत्रण रखें। संतों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। गलत संगति से बचें और समझदारी से निर्णय लें, सफलता मिलेगी। सामाजिक आयोजनों में आनंद आएगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
वृषभ राशि
आपके कार्य दूसरों को प्रभावित करेंगे। दुर्घटना, चोरी या नुकसान से सावधान रहें। जोखिम लेने से बचें। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से बाधाएं दूर होंगी और कार्य सिद्ध होंगे।
मिथुन राशि
कार्यस्थल पर अनावश्यक तनाव हो सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। शुभ समाचार मिलेंगे और धन लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।
कर्क राशि
पुराने विवादों का समाधान होगा, जिससे शांति मिलेगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ होगा, लेकिन मन में संकोच रह सकता है।
सिंह राशि
अपनी आदतों में सुधार लाएं। परिवार के साथ समय आनंद देगा। जोखिम से बचें, नुकसान संभव है। धन प्राप्ति के योग हैं और यात्रा लाभकारी होगी। उन्नति के प्रयास सफल होंगे।
कन्या राशि
पुरानी गलतियों का पछतावा हो सकता है। व्यवसाय में जोखिम न लें, खर्च बढ़ सकता है। चोरी, चोट या विवाद से सावधान रहें। दूसरों पर भरोसा करने से बचें और धैर्य रखें। पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि
दिन की शुरुआत उत्साहपूर्ण होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और यात्रा सफल रहेगी। धन लाभ के योग हैं, निवेश अनुकूल रहेगा। चिंताएं परेशान कर सकती हैं। कर्मचारियों से तनाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि
प्रतिस्पर्धी व्यवसाय में सक्रिय रहेंगे, लेकिन कार्यशैली में बदलाव से लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी और धन संचय बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिनचर्या में परिवर्तन सकारात्मक रहेगा।
धनु राशि
पारिवारिक तनाव से बचें और आत्म-सुधार पर ध्यान दें। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है। यात्रा लाभकारी होगी। तंत्र-मंत्र या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तीर्थयात्रा संभव है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। आग, वाहन या मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। विवाद और गलत संगति से बचें। पुरानी बीमारी उभर सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।
कुंभ राशि
मन को शांति मिलेगी और प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति आसान होगी। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी और वाहन सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान से सुख संभव है।
मीन राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे और संपत्ति से लाभ होगा। उन्नति के योग हैं, लेकिन शारीरिक कष्ट संभव है। निवेश से लाभ होगा। संतान से जुड़ा सुख मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- खिंचा चला आएगा पैसा और बनेगा हर काम, सूर्य के नक्षत्र गोचर से ये 5 राशियां होंगी धनवान
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines