Copper Water Benefits: तांबे के लौटे, गिलास या जग में पानी पीना कोई नया नुस्खा या विज्ञान नहीं है. यह हजारों साल पहले हमारे ऋषि-मुनियों ने बताया था कि यह न केवल आयुर्वेदिक बल्कि ज्योतिषीय रूप से एक कारगर और अचूक उपाय है. आपको बता दें कि प्राचीन काल में इसे एक अनुष्ठान माना जाता था. इसके आज विज्ञान भी नतमस्तक है. आइए जानते हैं, संसार में सबसे पहले खोजे गए इस धातु का संबंध किस ग्रह और तत्व से है और इसके क्या-क्या लाभ हैं?
सूर्य-मंगल की कृपा
वैदिक ज्योतिष में ताम्र यानी तांबे का सीधा संबंध सूर्य देव और मंगल ग्रह से है. तांबा को सूर्य का मुख्य धातु माना गया है. यही कारण है, तांबा के पात्र से जल अर्घ्य देने पर सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और आत्मविश्वास, तेज, नेतृत्व क्षमता बढ़ती है.
वहीं, तांबे का लाल रंग या तांबई रंग मंगल ग्रह का प्रतिनिधि है. इस धातु के उपयोग से मंगल दोष दूर होता है और शरीर में ऊर्जा, साहस और रक्त-संचार सुचारु बना रहता है.
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: किस नक्षत्र में हुई बीमारी जल्दी नहीं होती है ठीक, पं. सुरेश पाण्डे से जानें रोग की अवधि और उपाय
अग्नि का जल तत्व से मिलना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तांबा का संबंध मुख्य रूप से अग्नि तत्व हैं. सूर्य और मंगल दोनों ही अग्नि तत्व वाले ग्रह हैं. लेकिन तांबे के पानी का संबंध चंद्रमा से हैं. इस प्रकार तांबे के पात्र में रखा जल अग्नि और जल दोनों तत्वों का संवहन करता है. यही कारण है कि इन तत्वों के तालमेल से मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा दोनों प्राप्त होती है.
अन्य ज्योतिषीय लाभ
ज्योतिष शास्त्र की शाखा चिकित्सा ज्योतिष की पुस्तकों यह स्पष्ट उल्लेख मिलता है कि ताम्र जल यानी तांबे के पात्र का पानी पीने से शरीर में ‘त्रिदोष’ यानी कफ, पित्त और वात का संतुलन बना रहता है, जिससे व्यक्ति निरोग रहता है. इससे विचारों की नकारात्मकता दूर होती है, सकरात्मकता आती है. मानसिक तनाव दूर होता है और एकाग्रता बढ़ती है.
यह भी पढ़ें: Home Vastu Tips: लिविंग रूम की दीवारों के ये 5 रंग कम करते हैं तनाव, जानें कलर और मूड का वास्तु कनेक्शन
इन नियमों का करें पालन
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं. तांबे के जल का पूरा लाभ तभी मिलता है जब वह पात्र में कम से कम 8 घंटे रहे. तभी पानी में तांबे एक अंश मिल पाते हैं. साथ ही इसे खाली पेट पीना सर्वोत्तम है. दूसरी बात यह कि तांबे के बर्तन को कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए. इसे हमेशा तिपाई (स्टूल), टेबल या लकड़ी के एक पाटे पर रखें. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि भूल से भी तांबे के पात्र में कोई खट्टी चीज न रहे, वरना यह जहर के समान हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Umbrella in Dream: सपने में खुद को छाता लेकर चलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines