Chandra Uday 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह का खास महत्व है। एक तय समय के बाद चंद्र देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। गोचर के अलावा चंद्र देव अस्त और उदय भी होते हैं, जिनका उतना ही गहरा प्रभाव राशियों के ऊपर पड़ता है जितना असर राशि और नक्षत्र परिवर्तन का देश-दुनिया पर देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार 26 फरवरी 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 44 मिनट पर चंद देव अस्त होंगे, जो 4 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। 4 दिन बाद 1 मार्च 2025 को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर चंद्र देव उदय होंगे जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए चंद्र का उदय होना बेहद लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि
साल 2025 में 1 मार्च को चंद्र के उदय होने से कर्क राशि के जातकों को खास फायदा होगा। परिवारवालों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है तो अनबन दूर होने की संभावना है। धन लाभ होने से दुकानदारों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। पिछले साल कहीं निवेश किया था तो उससे अब कारोबारी और नौकरी कर रहे जातकों को मोटा मुनाफा होगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है वो जीवनसाथी और दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: शनि गोचर से पहले चंद्र की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों पर बरसेगा धन!
कन्या राशि
कर्क के अलावा कन्या राशि के जातकों के ऊपर भी चंद्र उदय का शुभ प्रभाव पड़ेगा। छात्रों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिसके कारण वो सामने वाले व्यक्ति के सामने खुलकर अपनी बातों को प्रेजेंट कर पाएंगे। कड़ी मेहनत करने के बाद कारोबारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। पुराने निवेश से कन्या राशि के जातकों को लाभ होगा। 1 मार्च से पहले दुकानदार अपनी माता के नाम पर वाहन खरीद सकते हैं। जिन लोगों की आयु 50 से अधिक है उनकी सेहत अगले महीने तक सामान्य रहेगी।
वृश्चिक राशि
चंद्र देव की विशेष कृपा से सिंगल लोगों को विवाह उनके क्रश के साथ तय हो सकता है। कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका है तो उसके पूरे होने की संभावना है। मित्रों और सहयोगियों के सहयोग के कारण नौकरीपेशा जातक समय पर टारगेट पूरा कर लेंगे। छात्रों के मनोबल में बढ़ोतरी होगी। कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते में चल रही परेशानियां दूर होंगी। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे परिवार का माहौल सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines