हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chandra Gochar 2025: चंद्र की बदली चाल से बढ़ेगी इन 3 राशियों की टेंशन, आर्थिक स्थिति और सेहत होगी कमजोर!

बीते दिनों चंद्र देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस समय चंद्र देव मेष राशि में विराजमान हैं। चलिए जानते हैं 30 मार्च 2025 को चंद्र की बदली चाल से आने वाले दिनों में किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा परेशनी होने की संभावना है।

विज्ञापन
चंद्र राशि परिवर्तन 2025

चंद्र ग्रह को नवग्रह का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, जो मन, माता, सुख और मनोबल के कारक ग्रह हैं। मात्र सवा दो दिन में चंद्र देव राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों 30 मार्च 2025 को दोपहर 4 बजकर 3 मिनट पर चंद्र देव ने मेष राशि में गोचर कर लिया है। इससे पहले चंद्र देव मीन राशि में मौजूद थे। चलिए जानते हैं बीते दिनों चंद्र की बदली चाल से आने वाले दिनों में किन तीन राशियों के जातकों को सबसे ज्यादा तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

चंद्र की बदली चाल का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

चंद्र की बदली चाल मेष राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहने वाली है। घर में संपत्ति को लेकर विवाद होगा, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आने वाले दिनों में पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। इस बार भी आपकी सैलरी टाइम पर नहीं आएगी। कारोबारियों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति बेहद कमजोर है, जिसके कारण इस समय उन्हें किसी भी जगह से धन की प्राप्ति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में ये 3 राशियां होंगी कर्ज मुक्त! शुक्र, मंगल और बुध करेंगे गोचर

विज्ञापन

तुला राशि

बीते दिनों चंद्र का गोचर करना तुला राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहेगा। परिवार में क्लेश बढ़ेगा, जिसके कारण उम्रदराज जातकों की तबीयत खराब हो सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका गंभीर एक्सीडेंट होगा। उम्मीद है कि इस एक्सीडेंट से बाहर आने में आपको बहुत समय लगेगा। आने वाले कुछ दिनों तक कारोबारी और नौकरीपेशा जातक आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि

जन्म कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति बेहद कमजोर है, जिसके कारण कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान होगा। पिछले साल किसी जगह पैसे इन्वेस्ट किए थे, तो वो डूब सकते हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको इस महीने जॉब से निकाला जाएगा। इसके अलावा उनकी सेहत भी खराब होगी। किसी पुरानी बीमारी का दर्द परेशान करेगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह तय हुआ है, उनकी शादी अप्रैल माह के शुरुआत में टूट जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 3 जून 2027 तक इस राशि के लोग शनि के कारण रहेंगे परेशान, सता सकते हैं पुराने रोग!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शासत्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola